फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indigo Crisis: Double whammy of chaos, expensive flights and arbitrary taxi fares; airports feel like bus stop

IndiGo Crisis: अव्यवस्था का डबल झटका, महंगी फ्लाइट और मनमाना टैक्सी किराया; एयरपोर्ट पर बस अड्डे जैसे हालात

Sat, 06 Dec 2025 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 02:12 AM IST
सार

इंडिगो का संकट हवाई यात्रियों के लिए भीषण मुसीबत का सबब बन गया है। 

विज्ञापन
Indigo Crisis: Double whammy of chaos, expensive flights and arbitrary taxi fares; airports feel like bus stop
शुक्रवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे टी 1 पर इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान रहे... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट से इंडिगो की सारी उड़ाने रद्द होने का खामियाजा यात्रियों के लिए मुसीबतों का सबब बना। समय से गंतव्य पर नहीं पहुंचने से परेशान यात्रियों को देखकर अन्य एयरलाइंस ने तीन गुना तक अपनी फ्लाइट का किराया बढ़ा दिया और इस दिक्कत को टैक्सी वालों ने भी नहीं समझा और जमकर किराया वसूला। सबसे ज्यादा मार दिल्ली-मुंबई जैसे व्यस्त रूट पर पड़ी।

विज्ञापन


सामान्य दिनों में दिल्ली से मुंबई का एकतरफा किराया 4,500 से 6,000 रुपये के बीच रहता है, लेकिन इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद यह किराया रातोंरात 25,000 से 30,000 रुपये तक पहुंच गया। यदि किसी यात्री को 6 दिसंबर को दिल्ली से मुम्बई जाना है तो उसे 30 हजार रुपये किराया देना होगा। एक यात्री ने बताया कि मेरी इंडिगो की फ्लाइट रद्द हो गई। दूसरी एयरलाइन में सीट बुक कराई तो किराया तीन गुना से ज्यादा था।
विज्ञापन


एयरलाइंस की इस मनमानी पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि संकट की इस घड़ी में किराए को नियंत्रित रखा जाए। अगर कोई एयरलाइन किराया बढ़ाती है तो तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के बाहर भी यात्रियों पर किराए की मार
हवाई किराए की मार के अलावा एयरपोर्ट के बाहर भी यात्रियों की शामत आई। टर्मिनल-3 से बाहर निकलने या नजदीकी जगहों पर जाने के लिए टैक्सी और कैब चालकों ने मनमाने दाम वसूलने शुरू कर दिए। यात्रियों ने शिकायत की कि टी-3 से टी-2 टर्मिनल तक जाने के लिए भी 800-1000 रुपये मांगे जा रहे थे, जबकि सामान्य दिनों में 200 से 300 रुपये किराया होता है। द्वारका, गुरुग्राम या सेंट्रल दिल्ली जाने का किराया जहां सामान्य दिनों में 400 से 700 रुपये होता है, वह रात में 1500 से 2000 रुपये तक वसूल किया गया। दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी इस बाबत कई शिकायतें मिली हैं।


वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट पर टैक्सी, बस, रेलवे स्टेशन जैसे हालात
देश के सबसे आधुनिक और ‘वर्ल्ड क्लास’ कहे जाने वाले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर जो हालात बने, उसे देखकर कोई भी यात्री हैरान रह गया। अचानक मीडिएटर टर्मिनल के सभी बाहर निकलने वाले गेट बंद कर दिए गए। बाहर टैक्सी, ऑटो या बस स्टैंड तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं बचा। इससे एयरपोर्ट के अंदर हजारों यात्री इधर-उधर भटकते रहे। एयरपोर्ट अधिकारियों ने शुरू में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बाद में बताया गया कि सुरक्षा कारणों से मीडिएटर टर्मिनल के बाहर जाने वाले सभी गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे। एक यात्री ने कहा कि लग रहा था मानो हम किसी लोकल बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन पर आ गए हैं। यात्रियों की भीड़ से जुड़े फोटो व वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed