इंडिगो एयरलाइंस की टिकट ब्रिक्री में धोखाधड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में देश की नामी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के टिकटों में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। ग्राहकों को एयर टिकट बुकिंग पर लुभावने ऑफर्स देकर कंपनी के कस्टमर एग्जीक्यूटिव कैश डिस्काउंट का पैसा अपने अकाउंट में जमा करा लेते थे। पूरे मामले में कस्टमर एग्जीक्यूटिव तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। मामला सामने आने के बाद गुड़गांव पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव के डूंडाहेड़ा में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी का कस्टमर सर्विस है। इंडिगो के लिए कस्टमर सर्विस उपलब्ध कराने वाली इंटर ग्लोब टेक्नोलॉजी यहां से इंडिगो ग्राहकों को मंथली, वीकली और सीजन के आधार पर टिकट बिक्री पर उन्हें कैश डिस्काउंट वाउचर देती है, जिसमें कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ग्राहकों को कंपनी से परे लुभावने ऑफर्स का लालच देकर उनसे अपने बैंक अकाउंट में राशि जमा करवा कंपनी के ऑफर्स का नुकसान पहुंचा रहे थे।
कंपनी की आंतरिक जांच के बाद मामले की सूचना पर कंपनी की असिस्टेंट जेनरल काउंसिल जूही सिन्हा की शिकायत पर साइबर सेल टीम ने जांच की। मामला सही पाया गया। शुक्रवार रात साइबर सेल की तरफ से मामले में फर्जीवाड़े की सूचना पर उद्योग विहार थाना में कंपनी के कस्टमर एग्जीक्यूटिव के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने प्रीतम सिंह, रतन कुमार गौतम और मनुवार अख्तर नामक युवकों को नामजद किया है। उद्योग विहार थाना प्रभारी के मुताबिक कंपनी अधिकारियों से पूरा डाटा लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कई और खुलासे हो सकते है।
कैसे करते थे फर्जीवाड़ा
गुड़गांव पुलिस की जांच में आया कि एयरलाइंस कंपनी में ग्राहक को टिकट खरीददारी पर वीकली और मंथली ऑफर्स के कैश वाउचर दिए जाते हैं। जब कस्टमर एग्जीक्यूटिव के पास ऑफर्स से संबंधित जानकारी को लेकर ग्राहक की कॉल आती तो वे तकनीकी आधार पर कॉल को काटकर अपने मोबाइल से कॉल कर ग्राहक को ऑफर्स से ज्यादा दोगुना कैश डिस्काउंट का लालच देकर अपने व्यक्तिगत अकाउंट नंबर दे देते। कस्टमर को इसकी जानकारी नहीं होती और वह टिकट के पैसे जमा करा देता, जिससे कस्टमर एग्जीक्यूटिव निश्चित राशि का टिकट बनाकर बाकी ऑफर्स की कमाई अपनी जेब में डाल लेते थे।
ऐसे हुआ खुलासा
पांच महीने पहले कंपनी को कस्टमर की शिकायत मिली, जिसमें कहा गया कि कंपनी की मौजूदा ऑफर्स के आधार पर उन्हें बेनिफिट नहीं मिल रहा है। कई कस्टमर्स ने कंपनी को ईमेल भेजकर बकायदा इसकी जानकारी दी। कंपनी के आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद उनके आईटी एक्सपर्ट से जांच कराई तो कंपनी के कई एग्जीक्यूटिव की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई।
इसी आधार पर कंपनी ने 22 सितंबर को गुड़गांव पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी। कंपनी की ईमेल और कॉल रिकॉर्ड जांची गई तो सामने आया कि एयरलाइंस कंपनी की तरफ से दिए जाने वाले कैश वाउचर ऑफर्स के बदले कस्टमर एग्जीक्यूटिव कस्टमर को बर्गला (मिस गाइड) कर उनसे अपने निजी खाते में फंड ट्रांसफर करा उन वाउचर का उपयोग कर रहे थे।