फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indias first electronic tractor

बिजली से चलने वाला ट्रैक्टर किसानों को देगा राहत

Wed, 06 Sep 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Sep 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Indias first electronic tractor
- फोटो : ndtv
ट्रैक्टर बनाने वाली एस्कॉर्ट्स कंपनी ने बिजली से चलने वाला देश का पहला कांसेप्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाया है। यह ट्रैक्टर डीजल चालित ट्रैक्टरों के मुकाबले रखरखाव में 50 फीसदी और ऊर्जा खपत में 30 प्रतिशत तक सस्ता होगा। हालांकि आयातित इंजन, बैट्री और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट की वजह से अभी इसकी लागत परंपरागत ट्रैक्टरों से दोगुनी है। ग्रुप के प्रबंध निदेशक निखिल नंदा कहते हैं कि वाणिज्यिक स्तर पर उत्पादन शुरू होने पर इसकी कीमत काफी कम हो जाएगी।  
विज्ञापन


नेशनल हाईवे स्थित होटल रेडिसन ब्लू में कांसेप्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के साथ ही कंपनी की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए 20 से 90 हॉर्स पावर वाले ट्रैक्टर की 14 नई रेंज लांच की गईं। प्रबंध निदेशक निखिल नंदा ने इस सीरीज को एनईटीएस (न्यू एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर सीरीज) नाम देते हुए बताया कि इन ट्रैक्टरों में लग्जरी कार के फीचर उपलब्ध कराए गए हैं। चालक के लिए एसी केबिन, यूरोप और अमेरिका महाद्वीप के श्रेणी-4 उत्सर्जन मानक और कम ईंधन खपत वाले इंजन, टू व्हील-फोर व्हील ड्राइव, चारों पहियों में ब्रेकिंग, एलईडी लाइट, इलेक्ट्रॉनिक इग्निशन आदि फीचर उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा ने बताया कि एनईटीएस सीरीज में 20 से 90 हॉर्सपावर वाले 14 ट्रैक्टर बनाए गए हैं। यह सीरीज अमेरिका, यूरोप, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, आसियान देशों सहित विश्व के 52 देशों को निर्यात की जाएगी। बृहस्पतिवार को इन 52 देशों से आने वाले 64 वितरकों के सामने दिल्ली में इस सीरीज का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कंपनी आरएंडडी हेड शैलेंद्र अग्रवाल, शैलू अग्रवाल और भरत मदान के साथ एनईटीएस टीम मौजूद रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed