फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Veteran Premier League starts from today

IVP League: आज से लीग की शुरुआत, जानिए किन टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, कहां देख पाएंगे सारे मैच

Fri, 23 Feb 2024 08:04 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Feb 2024 08:04 AM IST
सार

पिच पर घास कम दिखाई दी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पिच पर काफी रन बरसेंगे। स्टाफ ने बताया कि पिच पर तेज और स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Indian Veteran Premier League starts from today
अभ्यास करते वीवीआईपी यूपी टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना और प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) की शुरुआत होगी। बृहस्पतिवार को वीवीआईपी यूपी और रेड कार्पेट दिल्ली की टीम स्टेडियम में पहुंच गई। वीवीआईपी उत्तर प्रदेश के कप्तान सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, हर्शेल गिब्स, ऑलराउंडर थिसारा परेरा, रजत भाटिया, मुनाफ पटेल सरीखे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नेट पर अभ्यास करते और मैदान पर दिखाई दिए। यूपी की टीम ने बृहस्पतिवार शाम नेट पर जमकर पसीना बहाया।

विज्ञापन

आयोजकों ने दावा किया था कि पिच पर घास है और गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। लेकिन बृहस्पतिवार को पिच पर घास कम दिखाई दी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पिच पर काफी रन बरसेंगे। स्टाफ ने बताया कि पिच पर तेज और स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी और रन भी काफी बनेंगे। इससे यहां एक रोमांचक क्रिकेट मैच देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान और पिच का जायजा लेने के बाद दक्षिण अफ्रीकी विस्फोटक बल्लेबाज काफी प्रसन्न आए। रेड कार्पेट दिल्ली के कप्तान हर्शेल गिब्स ने कहा कि यहां वापस आकर, पिच व मैदान देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। प्रतियोगिता में खेल रहे एक या दो खिलाड़ियों को मैंने प्रशिक्षित किया है, उनके साथ खेलने में काफी अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। मैं भी पिच पर जाकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का प्रयास करूंगा।

विज्ञापन

आज सहवाग और क्रिस गेल की टीम भिड़ेगी
आइवीपीएल की ओर से प्रवीण त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को पहला मुकाबला वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली मुंबई चैंपियंस और क्रिस गेल की कप्तानी वाली तेलंगाना टाइगर्स के बीच होगा। भारत में मैचों का सीधा प्रसारण यूरोस्पोर्ट, डीडी स्पोर्ट्स और फैनकोड पर किया जाएगा। बुक माई-शो पर टिकट बुक की जा सकती है। टिकट दर अब सौ रुपये घटाकर 399 रुपये कर दी गई है।

इधर तैयारी, तो उधर अभ्यास
बृहस्पतिवार को स्टेडियम के बाहर लगी बैट्समैन की प्रतिमा पर जहां पेंटर पेंटिंग करते नजर आए वहीं, दाईं ओर वीवीआईपी टीम के खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए। इसके अलावा भी स्टेडियम में अन्य तैयारियां पूरी की जा रहीं थीं। दरअसल, आईवीपीएल का आयोजन पहले देहरादून में होना था। कुछ दिन पहले ही ग्रेनो में इस प्रतियोगिता को कराने का फैसला किया गया।

मैचों का शेड्यूल

दिनांक समय             टीम
23 फरवरी - शाम 07:00 - मुंबई चैंपियंस-तेलंगाना टाइगर्स
24 फरवरी - दोपहर 2:00 - छत्तीसगढ़ योद्धा-रेड कार्पेट दिल्ली
24 फरवरी - शाम 07:00 - वीवीआईपी उत्तर प्रदेश-राजस्थान लीजेंड़्स
25 फरवरी - दोपहर 2:00 - तेलंगाना टाइगर्स-राजस्थान लीजेंड्स
25 फरवरी - शाम 07:00 - वीवीआईपी यूपी-रेड कार्पेट दिल्ली
26 फरवरी - दोपहर 2:00 - तेलंगाना टाइगर्स-वीवीआईपी उत्तर प्रदेश
26 फरवरी - शाम 07:00 - छत्तीसगढ़ योद्धा-मुंबई चैंपियंस
27 फरवरी - दोपहर 2:00 - रेड कार्पेट दिल्ली-मुंबई चैंपियंस
27 फरवरी - शाम 07:00 - तेलंगाना टाइगर्स- छत्तीसगढ़ वारियर्स
28 फरवरी - दोपहर 2:00 - राजस्थान लीजेंड्स-छत्तीसगढ़ वारियर्स
28 फरवरी - शाम 07:00 - वीवीआईपी यूपी- मुंबई चैंपियंस
29 फरवरी - दोपहर 2:00 - वीवीआईपी यूपी- छत्तीसगढ़ वारियर्स
29 फरवरी - शाम 07:00 - राजस्थान लीजेंड्स-रेड कार्पेट दिल्ली
01 मार्च - दोपहर 2:00 - राजस्थान लीजेंड्स- मुंबई चैंपियंस
01 मार्च - शाम 07:00 - रेड कार्पेट दिल्ली-तेलंगाना टाइगर्स
02 मार्च - दोपहर 2:00 - पहला सेमी फाइनल
02 मार्च - शाम 07:00 - दूसरा सेमी फाइनल
03 मार्च - शाम 07:00 - फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed