{"_id":"6a6373d7ead4735116048344","slug":"indian-team-leaves-for-indonesia-for-the-boomerang-world-championship-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147364-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बूमरेंग विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम इंडोनेशिया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बूमरेंग विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम इंडोनेशिया रवाना
विज्ञापन
25 जुलाई से पांच अगस्त तक बडुंग में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारत की बूमरेंग टीम 25 जुलाई से पांच अगस्त तक इंडोनेशिया के बडुंग में आयोजित होने वाली वर्ल्ड बूमरेंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई है। प्रस्थान से पहले खिलाड़ियों ने सांसद जगन्नाथ सरकार से मुलाकात कीं।
टीम की खास बात यह है कि इसमें चार खिलाड़ी आदिवासी समाज से हैं। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के भगवान दास टोप्पो टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। अन्य खिलाड़ियों में भावना त्यागी, जय सिंह यादव, यश शुक्ला, बाला सुब्रह्मण्यम, प्रभाकरन व हरिओम सूर्यवंशी हैं। टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित रविकांत मिश्रा निभाएंगे।
इंडो बूमरेंग एसोसिएशन के चेयरमैन नितिन खरबंदा व अध्यक्ष विवेक मॉन्ट्रूज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉ. असित, उपाध्यक्ष शुभांशु सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।