{"_id":"687adf7e884d0d0bc90d32e8","slug":"indian-revenue-service-officer-kapil-raj-resigned-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapil Raj: अरविंद केजरीवाल-हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने वाले अफसर का इस्तीफा, 15 वर्ष से अधिक की नौकरी शेष थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapil Raj: अरविंद केजरीवाल-हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने वाले अफसर का इस्तीफा, 15 वर्ष से अधिक की नौकरी शेष थी
Sat, 19 Jul 2025 05:27 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:27 AM IST
सार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन और केजरीवाल को ईडी की जिस टीम ने गिरफ्तार किया था, उनमें कपिल (45) भी शामिल थे।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो तत्कालीन मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने वाले भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी कपिल राज ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन और केजरीवाल को ईडी की जिस टीम ने गिरफ्तार किया था, उनमें कपिल (45) भी शामिल थे। ईडी में करीब आठ साल तक रहे कपिल वर्तमान में दिल्ली में जीएसटी इंटेलिजेंस विंग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
बता दें कि कपिल राज की 15 वर्ष से अधिक की नौकरी शेष थी। सूत्रों के अनुसार, कपिल ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन