ब्रिटिश एयरवेज की शर्मनाक हरकतः छोटी सी बात पर फ्लाइट से उतारा, सुषमा और 'प्रभु' से लगाई गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश एयरवेज द्वारा की गई एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने एक बार फिर एयरलाइन्स कंपनियों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह मामला एक भारतीय परिवार से जुड़ा है, जिन्होंने लंदन से बर्लिन जाने के लिए ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट पकड़ी थी। पीड़ित परिवार के मुखिया एपी पाठक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि, वो और उनका परिवार लंदन से बर्लिन के लिए यात्रा कर रहा था। तभी हमारे बेटे ने रोना शुरू कर दिया।
एपी पाठक आगे कहते हैं, बच्चे के रोने की आवाज सुनकर फ्लाइट अटेंडेंट आई और हमें धमकाया कि अगर हमारा बच्चा शांत नहीं हुआ तो वो हमें फ्लाइट से उतार देगी। कुछ देर बाद फ्लाइट की सिक्योरिटी आई और हमें हवाई जहाज से उतरवा दिया।
एपी पाठक ने बताया कि मैंने नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को चिट्ठी लिखकर ब्रिटिश एयरवेज के खिलाफ शिकायत की है लेकिन अब तक उनका कोई जवाब नहीं आया है।
I have given a letter to Aviation Minister Suresh Prabhu and EAM Sushma Swaraj and complained to British Airways but they have not replied yet, it was an act of racial discrimination, I request an apology and compensation for harassment of an Indian: A.P Pathak, Passenger pic.twitter.com/6bb5wekgaZ
— ANI (@ANI) August 9, 2018
नहीं मिला मंत्रियों का जवाब
हालांकि पाठक परिवार के इस दावे पर ब्रिटिश एयरलाइन्स ने सफाई दी है कि हम इस तरह के दावों को गंभीरता से लेते हैं और किसी भी तरह के भेद का बर्दाश्त नहीं करते। हमने इस मामले में व्यापक जांच बैठा दी है और ग्राहक के संपर्क में हैं।
We take claims like this extremely seriously and do not tolerate discrimination of any kind. We have started a full investigation and are in direct contact with the customer: British Airways statement https://t.co/T5VWCT8krc
— ANI (@ANI) August 9, 2018