फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Buddhist Association gave full support to CAAअमर उजाला ब्यूरो

भारतीय बौद्ध संघ ने दिया सीएए को पूर्ण समर्थन

Sat, 18 Jan 2020 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Indian Buddhist Association gave full support to CAAअमर उजाला ब्यूरो
समर्थन में मार्च... - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भारतीय बौद्ध संघ ने धम्म सम्मेलन का आयोजन किया। एनडीएमसी सभागार में हुए कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के लोग राजनीति चमकाने के लिए सीएए के खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं। सीएए नागरिकता लेने नहीं, बल्कि उन लोगों को नागरिकता देने के बारे में है, जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर भारत आए हैं और 15-20 वर्षों से यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास के आधार पर देश को आगे लेकर जा रहे हैं। भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सीएए संसद से पारित करा सही कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय बौद्ध संघ इसके समर्थन में सभी प्रदेशों में सभाएं करेगा। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम, भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव टीएस वरुण और गोरखपुर-सिद्धार्थनगर मंडल के अध्यक्ष रमाकांत भी मौजूद थे। सम्मेलन के बाद बौद्ध अनुयाइयों ने जेपी नड्डा के नेतृत्व में जंतर-मंतर तक पैदल मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed