फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India's star cricketer NCR purchased the home is in the city

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ने खरीदा एनसीआर के इस शहर में आशियाना

Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
India's star cricketer NCR purchased the home is in the city
भुवनेश्वर कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी ग्रेटर नोएडा में आशियाना खरीदा है। सोमवार को उनके पिता किरनपाल सिंह ने मकान की रजिस्ट्री कराई।

विज्ञापन


यह घर भुवनेश्वर के नाम पर ही खरीदा गया है। रजिस्ट्री कराने के लिए उनको ही आना था, लेकिन व्यस्तता के चलते वे नहीं आए। उनके पिता के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी थी, जिससे उन्होंने ही सोमवार को दफ्तर आकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन


रजिस्ट्री विभाग के मुताबिक भुवनेश्वर ने करीब 64 लाख रुपये में यह घर खरीदा है। करीब 3.20 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी चुकाया है। रजिस्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर कुमार के पिता के आने की सूचना पहले ही मिल चुकी थी। उनके दस्तावेज तैयार कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वे यहां आए तत्काल रजिस्ट्री कर दी गई। भुवनेश्वर ने ये घर मार्केट से खरीदा है। इस पर कंप्लीशन के लिहाज से 64 वर्ग मीटर में निर्माण भी है।

ये दिग्गज सितारे भी खरीद चुके हैं घर

India's star cricketer NCR purchased the home is in the city
suresh raina - फोटो : pti

बीते माह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर ने भी जेपी गोल्फ व्यू स्थित फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। क्रिकेटर कपिलदेव भी इसी प्रोजेक्ट में फ्लैट ले चुके हैं।

सेलिब्रिटी की पसंदीदा शहर बने नोएडा-ग्रेनो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्रिकेट और फिल्मी सितारों का पसंदीदा शहर बन गए हैं। रिहायश से लेकर उद्योग तक हर तरह की संपत्ति में वे पैसा लगा रहे है। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2010 में हाजीपुर में 450 वर्ग मीटर भूखंड खरीद चुके हैं।

क्रिकेटर आरपी सिंह ने भी महेंद्र सिंह धोनी का पड़ोसी बनते हुए हाजीपुर में ही किसानों को मिलने वाले पांच फीसदी आबादी भूखंड खरीदा है। पूर्व क्रिकेटर मदनलाल सेक्टर-26 में रहते हैं। मोहमम्द कैफ ने सेक्टर-39 में घर ले रखा है। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव नोएडा के उद्यमी बन चुके हैं।

उन्होंने अक्तूबर 2010 में आईटी उद्योग लगाने के लिए प्लॉट खरीदा था। गायक हनी सिंह एक्सप्रेसवे पर स्थित सेक्टर-93बी में फ्लैट खरीद चुके हैं। जया बच्चन ने सेक्टर-44 में प्लॉट लिया है।

मध्य क्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने सेक्टर-50 में कोठी खरीदी थी। फिल्म अभिनेत्री जयश्री अरोड़ा का घर सेक्टर-37 में है। अभिनेत्री सोनल चौहान सेक्टर-14 में पहले ही आशियाना बना रखा है। शाइनी अहूजा का घर सेक्टर-29 में और अमन वर्मा का सेक्टर-31 में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed