फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   indain railway has made special arrangements for Diwali

दिवाली पर भारतीय रेल ने किया है खास इंतजाम, क्या जानते हैं आप

Fri, 28 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
indain railway has made special arrangements for Diwali

त्योहारों को लेकर रेलवे स्टेशनों पर उमडने वाली भीड़ को ठीक से नियंत्रित करने के लिए इन दिनों रेलवे मंत्री से लेकर रेल कर्मचारी तक जुटे हुए है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने जहां खुद रेलवे बोर्ड मेंबर ट्रैफिक, महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों से अवगत हुए तो बृहस्पतिवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन


रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने छठ पर्व पर पूर्वाचल की तरफ ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेन, अतिरिक्त कोच, भीड़ नियंत्रण व ट्रेनों में सफाई व पानी की व्यवस्था ठीक से करने के आदेश दिए है। परेशानी मुक्त व सुविधाजनक यात्रा को प्रथम वरीयता देने को कहा है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया का कहना है कि अत्याधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी बड़े स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया है। क्राउड मार्शल्स के रूप में 300 स्काउट्स एंड गाइड्स, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवी तैनात किए गए है। रेलयात्रियों की मदद के लिए नई दिल्ली व आनंद विहार टर्मिनल पर सहयोगियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े स्टेशनों परमेडिकल बूथ और एंबूलेंस सुविधा

indain railway has made special arrangements for Diwali
भारतीय रेल - फोटो : PTI

स्टेशनों पर  पानी के 3-3 टेंकरों की अतिरिक्त व्यवस्था के साथ ही 6 मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था, दिल्ली क्षेत्र के 5 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर 127 यूटीएस काउंटरों की व्यवस्था बड़े स्टेशनों पर शिफ्टों में मेडिकल बूथ और एंबूलेंस सुविधा दी जा रही है।

अधिक भीड़ को देखते हुए 78 जोड़ी स्पेशल ट्रेन कुल 1761 फेरे लगाएंगी। इनमें से 10 जोड़ी सुविधा एक्सप्रेस, 60 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल व 8 जोड़ी जन साधारण अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। 2 जोड़ी ईएमयू स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed