फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   increasing pollution from old diesel buses of other states

दूसरे राज्यों की पुरानी डीजल बसों से प्रदूषण बढ़ने का खतरा

Thu, 05 Nov 2020 03:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Nov 2020 03:23 PM IST
सार

  • दूसरे राज्यों की पुरानी डीजल बसों से प्रदूषण बढ़ने का खतरा

विज्ञापन
increasing pollution from old diesel buses of other states
आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराज्यीय बसों के आवागमन की शुरुआत से यात्रियों को जहां राहत मिली है तो दूसरी तरफ पुराने डीजल वाहनों से प्रदूषण का खतरा भी मंडराने लगा है। दूसरे दिन भी वाहनों की संख्या कम होने की वजह भी पुरानी  बसों को ही बताया जा रहा है। लॉकडाउन से पहले दिल्ली से रोजाना दूसरे राज्यों के लिए करीब 3500 बसों का रोजाना आवागमन हो रहा था। 

विज्ञापन


बुधवार को संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन आनंद विहार बस अड्डा में अभी भी कुछ पुराने वाहन पहुंच रहे हैं। आनंद विहार के सामने कौशाम्बी बस डिपो तक अभी भी कई ऐसे वाहन पहुंच रहे हैं, ऐसे में हवा का रुख बदलने से दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


वाहनों से होने वाले प्रदूषण के बारे में विशेषज्ञ विवेक भट्टाचार्य का कहना है कि यूं तो सार्वजनिक वाहनों का परिचालन शुरू होने से निजी वाहनों का कम इसतेमाल होगा। लेकिन, दूसरे राज्यों से दिल्ली में प्रवेश करने वाले पुराने डीजल वाहनों की प्रदूषण जांच बेहद जरूरी है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की लगातार निगरानी हो रही है। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और मानकों का पालन न करने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed