फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Increase circle rates in the Yamuna Authority, objections may be filed by 25 August

यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में बढ़े सर्किल रेट, 25 अगस्त तक दर्ज होगी आपत्ति 

Wed, 20 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Increase circle rates in the Yamuna Authority, objections may be filed by 25 August
Property in noida

यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में जमीन की मौजूदा सर्किल रेट में करीब नौ फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जबकि ग्रुप हाउसिंग की मौजूदा दरों में सिर्फ तीन फीसदी की वृद्धि की गई है। 

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में किसी भी तरह की संपत्ति की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें ग्रेटर नोएडा के एआईजी अखिलेश दुबे और सब रजिस्ट्रार तेज सिंह यादव भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


प्रस्तावित रेट लिस्ट को सार्वजनिक कर दिया गया। सूची में यमुना प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों की दरें 16 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 17500 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की मौजूदा दरें 17500 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 18100 रुपये कर दिया गया है। संस्थागत दरें लगभग पहले जितनी ही हैं। व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में वृद्धि की गई है। प्राधिकरण की मौजूदा आवंटन दरों में लीज रेंट जोड़ते हुए रेट तय किए गए हैं। 

हालांकि, ग्रेटर नोएडा के लिए राहत भरी खबर है। वहां के किसी भी तरह की संपत्ति की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मौजूदा दरें ही लागू रहेंगी। 


सब रजिस्ट्रार तेज सिंह यादव का कहना है कि यमुना प्राधिकरण की आवंटन दरें बढ़ने के कारण सर्किल रेट में मामूली इजाफा करना जरूरी था। आवंटन दरों को सर्किल रेट के समतुल्य करने के लिए रेट को रिवाइज किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई तक आने वाली आपत्तियों को निस्तारित कर 1 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed