फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Income Tax raids on Swaraj India Party convener Yogendra Yadav sister and brother-in-law hospital

योगेंद्र यादव के बहन-बहनोई के अस्पताल पर आयकर छापा, 22 लाख रुपये कैश बरामद

Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/ नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/ नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Income Tax raids on Swaraj India Party convener Yogendra Yadav sister and brother-in-law hospital
जांच के लिए जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेंद्र यादव के बहन और बहनोई के रेवाड़ी स्थित अस्पताल पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। गुरुग्राम आयकर विभाग की टीम ने योगेंद्र यादव के बहनोई एवं शहर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र यादव के अस्पताल कमला नर्सिंग होम और उनकी पत्नी डॉ. पूनम यादव के कलावती अस्पताल को खंगाला।
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी में 22 लाख रुपये नकद मिले हैं। विभाग ने योगेंद्र यादव के भांजे और उनकी बहन डॉक्टर नीलम यादव के ठिकाने पर भी छापेमारी की। अधिकारियों का कहना है कि आयकर विभाग को पता चला था कि ज्वेलरी खरीदने के लिए डॉक्टरों ने नीरव मोदी की कंपनी को नकद में भुगतान किया था।
विज्ञापन


इसके बाद ही छापेमारी की गई। दोनों अस्पतालों में टीम की गतिविधियां देर शाम तक चलती रहीं। गुरुग्राम से अपर आयकर निदेशक प्रशांत रंजन की अगुवाई में सुबह एक टीम रेवाड़ी पहुंची। करीब साढ़े दस बजे अपर आयकर निदेशक के साथ तीन वाहनों में जैसे ही आयकर विभाग की टीम कलावती और कमला नर्सिंग होम में पहुंची तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सबसे पहले कमला नर्सिंग होम में छापेमारी की। इसके बाद कलावती अस्पताल को खंगाला। छापेमारी के दौरान कमला नर्सिंग होम और कलावती अस्पताल के गेट के बाहर आयकर विभाग और पुलिस के कर्मचारी तैनात थे।

इस दौरान अस्पताल में जो भी मरीज बैग अथवा हैंडबैग लेकर आ रहे थे उनकी विभागीय टीम जांच कर रही थी। जांच के चलते दोनों अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदार असमंजस में दिखे।

हालांकि अधिकारियों ने लोगों को किसी बात पर अधिक परेशान नहीं किया। केवल सामान्य जांच के बाद आनेजाने दिया। इसी तरह अस्पताल का स्टाफ जो बाहर आ-जा रहा था उनकी सघन जांच की जा रही थी।

आयकर विभाग की कार्रवाई की खबर कुछ ही देर में पूरे शहर में फैल गई। अस्पताल के बाहर पुलिस बल की तैनाती और मरीजों के सामान की हो रही जांच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। इससे अस्पताल के बाहर कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई।

योगेंद्र यादव बोले, बौखलाई मोदी सरकार मेरे परिवार के पीछे पड़ी है
बौखलाई मोदी सरकार अब मेरे परिवार के पीछे पड़ी। परसों मेरी रेवाड़ी की पदयात्रा पूरी हुई, एमएसपी और ठेका बंदी का आंदोलन शुरू हुआ। आज सुबह रेवाड़ी में मेरी बहन, जीजा और भांजे के अस्पताल और नर्सिंग होम पर आईटी की रेड। मोदी जी, मेरी जांच करो, मेरे घर रेड करो, परिवार को क्यों तंग करते हो?
- स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेंद्र यादव का ट्वीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed