{"_id":"4d15ad06813b63228ad0767e5aad41ae","slug":"income-tax-department-raids-on-uflex-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश बोरे में भर कर नाले में फेंकने वाली कंपनी पर फिर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश बोरे में भर कर नाले में फेंकने वाली कंपनी पर फिर छापा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 20 Feb 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में बुधवार को जैसे ही यह पता चला कि आयकर विभाग की टीम ने जानी-मानी यूफ्लैक्स कंपनी में छापा मारा है, तो दूसरे औद्योगिक घरानों में हड़कंप मच गया। कई कंपनियों के मालिक और डायरेक्टर तो दफ्तर ही नहीं गए। उद्यमी दिन भर छापे के बारे में एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
नोएडा में उद्यमियों ने आयकर विभाग के छापे के बाद अपने एकाउंट दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। किस समय और किसको लेन-देन में मोटी रकम दी गई, उसकी सही जानकारी के कागजात तैयार करने की चर्चा रही। सूत्रों के मुताबिक करीब दस साल पहले भी इसी कंपनी में आयकर विभाग ने छापा मारा था, तब इसका नाम फ्लैक्स था।
विज्ञापन
पढ़ें: इनकम टैक्स बचाने के लिए अपनाएं ये 13 उपाय
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कंपनी में कैश से भरे बोरे रखे थे। जिन्हें निकालने का समय नहीं मिला था और उन्हें नाले में फेंक दिया गया। पास की ही मुर्गा मंडी के दुकानदारों ने नाले में कूदकर काफी पैसे निकाल भी लिए थे। रास्ते से गुजरने वालों ने ये तमाशा देखा।
इस वाकये की सूचना पाकर थाना सेक्टर-20 की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और कैश बरामद किया गया था। बाद में पुलिस ने मार्केट के दुकानदारों के यहां छापा मारकर भी रुपये बरामद किए थे। यह सबकुछ गोपनीय रखा गया था और लिखा-पढ़ी में नहीं लाया गया था।