{"_id":"5c826b46bdec2214463176ce","slug":"income-tax-department-is-conducting-raids-at-premises-of-aap-mla-naresh-balyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक नरेश बाल्यान के पास मिले दो करोड़ नकद, आयकर विभाग ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायक नरेश बाल्यान के पास मिले दो करोड़ नकद, आयकर विभाग ने हिरासत में लिया
Sat, 09 Mar 2019 07:00 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
आप विधायक नरेश बालियान के घर सीबीआई का छापा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विधायक के पास से आयकर विभाग ने दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद नरेश बाल्यान को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि आयकर विभाग की देर रात तक छापेमारी जारी रही।
अधिकारी बताते हैं कि विधायक नरेश बाल्यान के अलावा मौके पर मौजूद दो अन्य लोगों से आयकर विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ की। इस दौरान उनसे दो करोड़ रुपये के स्रोत के संबंध में पूछताछ हुई। बाद में बाल्यान को हिरासत में लिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि नरेश बाल्यान शुक्रवार शाम द्वारका के सेक्टर-12 पॉकेट 6 के फ्लैट नंबर 86 में मौजूद थे। वहां 2 करोड़ रुपये नकद भी था। यह फ्लैट एक प्रॉपर्टी डीलर का दफ्तर बताया जा रहा है। आयकर विभाग के अधिकारी सर्वे करने के मकसद से पहुंचे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बाद करीब एक बजे आयकर विभाग के अधिकारी व्यावसायिक इमारतों का सर्वे कर रहे थे। अधिकारी प्रॉपर्टी मालिकों से जरूरी कागजात लेकर यह भी पता कर रहे थे कि संबंधित मकान व्यावसायिक है या आवासीय। इसी दौरान, नरेश बाल्यान और दूसरे कुछ लोग एक बिल्डर के द्वारका स्थित ऑफिस में मौजूद थे।
टीम के पहुंचने पर आप विधायक ने दो करोड़ रुपये लेकर बाहर निकलने की कोशिश भी की। इसी दौरान टीम ने उन्हें पकड़ लिया। एक अधिकारी ने बताया कि दो करोड़ का कैश किसी प्रॉपर्टी की डील के मकसद से लाया गया था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।