CCTV में कैद हुई सड़क पर 50 लाख की लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा नगर इलाके में रविवार दिनदहाड़े बदमाशों ने गारमेंट व्यवसायी के कर्मचारियों से 50 लाख रुपयों से भरा सूटकेस लूट लिया। वारदात के समय कारोबारी के कर्मचारी पेमेंट लेकर कृष्णा नगर स्थित दफ्तर लौट रहे थे।
इस बीच बाइक सवार पांच बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। सारी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी देशबंधु गुप्ता परिवार के साथ ई-ब्लॉक कृष्णा नगर में में रहते हैं। इनका गांधी नगर इलाके में गारमेंट का बड़ा कारोबार है। रविवार सुबह देशबंधु ने अपने कर्मचारी धीरज (28) व सतीश को विश्वास नगर इलाके में माल की पेमेंट लेने भेजा था।
पिस्टल निकालकर दोनों से रुपयों से भरा सूटकेस छीना
दोपहर करीब 12:04 बजे दोनों ई-15 लेन स्थित गली नंबर-3 में पहुंचे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर दोनों को रोक लिया। इससे पहले की दोनों कुछ समझ पाते बदमाशों ने पिस्टल निकालकर दोनों से रुपयों से भरा सूटकेस छीन लिया।
वारदात के बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। धीरज और सतीश शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन बदमाश फरार हो गए। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि तीन बाइकों पर पांच बदमाश आए थे। दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, बाकी दो बाइकों पर तीन बदमाश गली के बाहर खड़े थे।