फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inability to test students on the rampage.

परीक्षा न दे पाने पर छात्राओं ने किया हंगामा

Wed, 28 Jan 2015 01:54 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 28 Jan 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
Inability to test students on the rampage.

आरसीसीवी कॉलेज की बीसीए व बीएससी (होम साइंस) की 21 छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है। सीसीएसयू की मंगलवार से शुरू हुई प्रोफेशनल कोर्सेज की परीक्षाएं यह छात्राएं नहीं दे पाई।

विज्ञापन


गुस्साई छात्राओं ने अभिभावकों को भी बुला लिया और सभी ने प्रिंसिपल का घेराव किया। दो घंटे से ज्यादा समय तक छात्राएं कॉलेज में डटी रहीं।

छात्राओं का आरोप है कि प्रवेश लेने के बाद भी उन्हें सीसीएसयू में रजिस्टर्ड नहीं किया गया। हालांकि मामले में कॉलेज प्रशासन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर एसीएम नितिन मदान और सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुची और छात्राओं को शांत कराया। सीसीएसयू की मंगलवार से प्रोफेशनल कोर्सेज की परीक्षाएं शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन एग्जाम न दे पाई 21 छात्राओं ने आरसीसीवी कॉलेज में हंगामा किया। छात्राओं का आरोप था कि कॉलेज में उन्हाेंने पूरी फीस जमा की।

छह माह तक क्लासेज भी की, लेकिन अब उन्हें बताया जा रहा है कि वह विवि में रजिस्टर्ड नहीं हैं। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते ही उनका नाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाया।

अब उनका भविष्य दांव पर लगा है। बीच सेशन में वहां कहां जाए। छात्राएं पहले दिन मैथ और इंग्लिश का पेपर देने से वंचित हो गई थी।

इधर, प्रिंसिपल आरसी शर्मा ने बताया कि गलती करने वाले दो स्टॉफ शशी खन्ना और धीरेंद्र प्रसाद ध्यानी को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। हाईकोर्ट में भी इस संबंध में याचिका दायर की गई है।


साथ ही कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के एडवाइजर डा. एपी तिवारी बुधवार को यूनिवर्सिटी जाकर वीसी के सामने सभी बातों को रखेंगे। वैसे कॉलेज ने इससे पहले भी 13 अक्टूबर और 19 दिसंबर को पत्र लिखा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

मंगलवार को ही अभिभावक, मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष धरनी धर, पुलिस व प्रशासन के अफसरों के बीच मामले को निपटाने के लिए कई घंटे बैठक भी चली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed