फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In women showing enthusiasm, 72.01 per cent polling in second phase

दूसरे चरण में 72.01 फीसदी हुआ मतदान

Wed, 14 Oct 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Wed, 14 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
In women showing enthusiasm, 72.01 per cent polling in second phase

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुरादनगर ब्लाक के चार वार्डों (पांच, छह, सात और आठ) के लिए मतदान हुआ।

विज्ञापन


दूसरे चरण के चुनाव में मतदाताओं में उत्साह के चलते 72.01 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रथम चरण में महज 57.78 फीसदी मतदान हुआ था। वोट डालने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


पहला नवरात्र होने के कारण सुबह के समय वोटिंग धीमी रही। हालांकि दोपहर बाद लोग घरों से निकले तो प्रत्याशियों पर जमकर वोट बरसे। मतदान के दौरान अफवाहों के चलते पुलिस और अधिकारी दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादनगर ब्लॉक के 43 गांवों में 76 मतदान केंद्र और 186 बूथ बनाए गए थे। सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक 15.27 फीसदी और 11 बजे तक 32 फीसदी मतदान हुआ।

मतदान की धीमी गति के चलते 55 से 58 फीसदी मतदान की उम्मीद जताई जा रही थी। एक बजे तक 48 प्रतिशत वोट पड़ने के बाद संभावना बढ़ी और इसके बाद बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ी।

मतदान के चलते एसएसपी धमेंद्र सिंह ने अतिसंवदेनशील प्लस बूथों का निरीक्षण किया। इसके अलावा एसपी ग्रामीण राकेश पांडेय, एडीएम प्रशासन उदय सिंह, एसडीएम अतुल कुमार, सीओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर दीपक शर्मा भी फोर्स के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

मतदान के दौरान बार-बार झगड़ा-मारपीट की सूचनाओं के चलते पुलिस को कई बार दौड़ना पड़ा। हालांकि कोई अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई।

मोबाइल इस्तेमाल करने पर एजेंट पिटा
सुल्तानपुर गांव के मतदान केंद्र पर पुलिस ने मोबाइल इस्तेमाल करने पर बूथ एजेंट को पिटाई कर मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस ने उसे मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया।

एसएसपी धमेंद्र सिंह सुल्तानपुर मतदान केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान अचानक एक प्रत्याशी के एजेंट का मोबाइल की रिंगटोन घनघनाने लगी।

यह देख एसएसपी ने उसे मोबाइल बाहर ले जाने की हिदायत दी, मगर एजेंट ने अनसुना कर दिया। इस पर पुलिस वालों ने उसकी पिटाई कर मतदान केंद्र से बाहर कर दिया।

पुलिस से भिड़े लोग
निवाड़ी थाना क्षेत्र के सौंदा गांव स्थित नानक चंद इंटर कालेज मतदान केंद्र पर वोटर और पुलिसकर्मी से भिड़ गए। पुलिसकर्मी एक किलोमीटर पहले वाहनों को रोक रहा था।

वाहन चालकों ने इसका विरोध किया। बात इतनी बढ़ी कि वोटर भी पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। सूचना पर पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों समझाकर शांत किया।

29068 वोटर बन गए पप्पू
दूसरे चरण के चुनाव में एक ओर जहां बड़ी संख्या में वोट करने के लिए लोग घर से निकले, वहीं बहुत लोग ऐसे भी रहे जो घर पर ही बैठे रहे और वोट न देकर पप्पू बनें।

चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी व जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुरादनगर में कुल मतदाता संख्या 103862 थी। इनमें से कुल 74794 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।

29068 लोग वोट डालने बूथ तक भी नहीं पहुंचे। चुनाव में पुरु षों के साथ ही महिलाओं ने भी जमकर वोट किया। मतदान करने वालों में पुरुषों की संख्या जहां 40668 थी वहीं महिलाओं की संख्या 34126 महिलाओं ने वोट किया।


कंट्रोल रूम में दिन भर बत्ती रही गुल
विकास भवन में बनाए गए चुनाव कंट्रोल रूम की बिजली दिन भर गुल रही। अधिकारियों को इसका पता तब चला जब शाम चार बजे के करीब इनर्वटर बैकअप भी खत्म हो गया।

कंट्रोल रूम में अंधेरा हो गया। अंधेरा होने के बाद जब अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन चेक किया तो मेन कनेक्शन में से एक तार टूटा हुआ था। इसकी वजह से दिन भर लाइट नहीं थी।

कंट्रोल रूम प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दिन भर इनवर्टर से ही काम होता रहा तो किसी को मालूम ही नहीं हुआ कि बिजली गुल है। बाद में टूटे तार को जोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed