फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In unrequited love my brother shot sister police caught young man

एकतरफा प्यार: ममेरे भाई ने मारी थी बहन को गोली, जीजा ने लगाया आरोप, पुलिस ने युवक को पकड़ा

Tue, 05 Jul 2022 10:30 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (बुलंदशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (बुलंदशहर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 10:30 PM IST
सार

मामले में पीड़िता के जीजा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
In unrequited love my brother shot sister police caught young man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खानपुर थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव के समीप ममेरे भाई द्वारा बहन को गोली मारने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ सामने आया है। घायल महिला के जीजा ने आरोपी ममेरे भाई पर एकतरफा प्यार करने और मना करने पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुलंदशहर से अपने गांव ममेरे भाई राहुल निवासी जहांगीराबाद के साथ जा रही थी। आरोप है कि खिदरपुर गांव के समीप महिला के ममेरे भाई राहुल ने बहन को तमंचे से गोली मार दी। घटना का खुलासा होने पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा नजर आ रहा है।

विज्ञापन

महिला के भाई ने एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारी थी। परिजनों के अनुसार महिला का मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जहां हालत अभी स्थिर बनी हुई है। सीओ स्याना ने बताया कि मामले में पीड़िता के जीजा की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है। आरोपी और पीड़िता दोनों ही शादीशुदा हैं। पीड़िता का अपने पति व आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed