फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in three days made the boy to girl

अस्पताल की करतूत, तीन दिन में लड़के को बना दिया लड़की

Tue, 27 Oct 2015 02:52 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
in three days made the boy to girl

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर बच्चा बदलने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें धमकाते हुए अस्पताल से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


गांव असावटी (बल्लभगढ़) निवासी जितेंद्र की पत्नी ममता को 23 अक्तूबर की रात सिविल अस्पताल में प्रसव पीड़ा के कारण भर्ती कराया गया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि रात करीब 11:30 बजे ममता ने लड़के को जन्म दिया।
विज्ञापन


जितेंद्र की भाभी ज्योति ने बताया कि नर्स ने उसे लड़का दिखाया और बाद में नर्स ने बच्चे को बार्मर मशीन में रख दिया। ज्योति ने बताया कि 26 तारीख को जब बच्चे को मां का दूध पिलाने के लिए लाया गया तो पता चला कि वह लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के लोगों ने अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और चौकीदारों पर लड़का होने पर जबरदस्ती बधाई लेने का आरोप भी लगाया है। बच्चे के पिता जितेंद्र ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात को जब बेटा पैदा हुआ तो दो नर्स उनके पास आईं और बेटा होने की बात कहते हुए बधाई मांगी।

बधाई लड़का होने की बाद में सौंप दी लड़की

in three days made the boy to girl

जितेंद्र ने बताया कि नर्स उससे 200-200 रुपये लेकर गईं। चौकीदारों ने भी बधाई के नाम पर रुपये लिए। ममता की डिलीवरी के बाद तैयार की गई रिपोर्ट में लड़का होना दिखाया गया है।


लेकिन डिस्चार्ज के बाद अस्पताल प्रशासन उसे लड़की दे रहा है। जितेंद्र ने बताया कि उनके पास अस्पताल का वह कागज मौजूद है, जिसमें उसकी पत्नी ममता को लड़का होना दिखाया गया है।

सिविल अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बच्चा बदलने का संज्ञान में आया है। अस्पताल के रिकॉर्ड में तीन जगह लड़की होने की बात लिखी है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित में शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed