शाहरूख-सलमान कर गए ये बड़ी गलती, दर्ज हुई शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख व सलमान खान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में कोर्ट में शिकायत दायर की गई। शिकायतकर्ता ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया है।
कोर्ट में शिकायत दायर करने वाले अधिवक्ता का आरोप है कि दोनों सितारे एक रियल्टी शो में मंदिर के सेट पर जूते पहने दिखाई दे रहे हैं।
तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी वीके गौतम ने शिकायत पर सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की है।
रियलिटी शो में कर गए गलती
अधिवक्ता गौरव गुलाटी ने दायर शिकायत में आरोप लगाया है कि इन सितारों ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसने यू ट्यूब पर 15 दिसंबर 2015 को देखा कि सलमान व शाहरुख एक रियल्टी शो में शूटिंग करते हुए एक मंदिर के सेट पर खड़े हैं और उन्होंने जूते पहन रखे हैं।
उन दोनों के पीछे काली माता की मूर्ति दिखाई दे रही है। पेश मामले में शिकायतकर्ता ने दोनों अभिनेताओं के अलावा रियल्टी शो दिखाने वाले टीवी चैनल पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।