जानकर होगी हैरानी, इस बड़े शहर में 50 हजार की आबादी में मात्र दो एटीएम बूथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली, पानी व ट्रांसपोर्ट ही नहीं बल्कि एटीएम बूथ जैसी आवश्यक सुविधाओं से भी ग्रेनो वेस्ट के लोग वंचित हैं। रुपये निकालने के लिए लोगों को नोएडा का रुख करना पड़ता है।
हालांकि कुछ दिन पहले गौड़ सिटी में एक एटीएम बूथ लगाया गया है, लेकिन 50 हजार की आबादी के लिए यह काफी नहीं है। गौड़ सिटी में लगा यह एटीएम बूथ एक दिन में ही खाली हो जाता है। ऐसे में यदि रुपये की अधिक जरूरत पड़े तो लोग क्या करें। इसका जवाब इंटीग्रेटिड सिटी के नाम पर लुभावने आफर दिखाने वाले बिल्डरों के पास भी नहीं है।
ऐसा नहीं है कि बैंक अधिकारी इस ओर नहीं सोचते हैं, लेकिन यहां इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वे भी कदम पीछे खींच लेते हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट में लूटपाट का खतरा ज्यादा है। लिहाजा वहां एटीएम मशीन सुरक्षित नहीं है। गौरतलब है कि ग्रेनो वेस्ट में करीब 50 हजार की आबादी है। करीब डेढ़ लाख फ्लैटों पर दिसंबर 2016 तक पजेशन मिल जाएगा।
जरूरत पड़ने पर पड़ोसी आते हैं काम
ऐसे में यहां करीब पांच लाख की आबादी होगी। फिलहाल दोनों एटीएम बूथ गौड़ सिटी में ही लगे हुए हैं। ये बूथ यदि तकनीकी खराबी व रुपये खत्म होने पर बंद हो जाते हैं तो लोगों को नोएडा का रास्ता नापना पड़ता है। ऐसे में ग्रेनो वेस्ट के लोग अत्याधुनिक तकनीकी के क्षेत्र में अब भी सीमित संसाधनों पर टिके हैं।
ग्रेनो वेस्ट से सेक्टर-62 की दूरी करीब आठ किलोमीटर है। एटीएम मशीन खराब होने की वजह से लोगों को रुपये निकालने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मसलन, यदि उन्हें एटीएम से रुपये निकालने हैं तो उसके लिए उन्हें 70 से 80 रुपये का पेट्रोल फूंक कर नोएडा जाना पड़ता है। वहीं ऑटो या अन्य साधनों के लिए 150 से 200 रुपये तक किराया देना पड़ता है।
जरूरत पड़ने पर पड़ोसी आते हैं काम
यहां के लोगों का कहना है कि जरूरत पड़ने के दौरान पड़ोसियों से ही मदद लेनी पड़ती है। लोगों ने मिलकर कई बार इस समस्या के लिए बिल्डरों से बात करने की कोशिश की, लेकिन बिल्डर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं।
सुरक्षित नहीं हैं एटीएम मशीन
इस क्षेत्र में रोजाना करीब एक से डेढ़ लाख लोगों का आना जाना होता है लेकिन शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। एटीएम बूथ की सुरक्षा के लिए गार्ड तक नहीं मिलते। खास बात यह है कि ग्रेनो वेस्ट के तीन किलोमीटर के दायरे में एक ही चौकी है। ऐसे में सुरक्षा की कमी भी इसकी एक वजह है।