फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the woods created by moving the minor victim of sexual lust.

जंगल में ले जाकर नाबालिग बच्चे को बनाया हवस का शिकार

Mon, 06 Jul 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 06 Jul 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
In the woods created by moving the minor victim of sexual lust.

पार्क में खेल रहे एक बच्चे को जंगल ले जाने के बाद युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे को छोड़ते हुए आरोपी ने किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया।

विज्ञापन


बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की मां ने सूरजकुंड थाने में केस दर्ज करवाया है।  सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार का 12 वर्षीय लड़का शनिवार की शाम घर के बाहर स्थित पार्क में खेल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान मेवला महाराजपुर निवासी भूरी सिंह पार्क में आया। बच्चे को अरावली के जंगलों में अच्छी चिड़िया और जानवर दिखाने की बात कह भूरी अपने साथ ले गया।

बच्चे ने की थी तबीयत खराब होने की शिकायत

In the woods created by moving the minor victim of sexual lust.

बच्चे के मुताबिक जंगल में भूरी ने उसके साथ मारपीट की और कुकर्म किया। किसी को बताने पर सबको जान से मारने की धमकी दे चुप रहने की हिदायत देकर आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग गया।

गुमसुम बच्चे ने माता-पिता को कुछ नहीं बताया। शाम को तबीयत खराब होने पर मां ने प्यार से पूछा तो रोते हुए बच्चे ने घटना बताई।

एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि मेडिकल चेकअप में बच्चे के साथ कुकर्म करने की पुष्टि हुई है। फरार आरोपी भूरी सिंह को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed