{"_id":"db9fc70e0fe6d62ab0a8f5a552b79c4d","slug":"in-the-name-of-promotion-head-of-hr-molested-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के बहाने एचआर हेड ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन के बहाने एचआर हेड ने की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Dec 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली कंपनी बीएसईएस की महिला कर्मी ने वर्तमान और पूर्व एचआर हेड पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि प्रमोशन देने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने महिलाकर्मी की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि बुधवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 38 वर्षीय महिला सीआर पार्कमें रहती है। आरोप है कि पदोन्नति व सेलरी बढ़ाने की बात कहकर एचआर हेड़ ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
पूर्व एचआर हेड सुशील वाई कुमार ने पदोन्नति व सेलरी बढ़ाने के बहाने छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था।
उसने इसकी शिकायत वर्ष 2013 में कंपनी के सीनियर अधिकारियों से की थी। इसके बाद उसका तबादला दक्षिण दिल्ली से मुंडका कर दिया गया।
वर्तमान एचआर हेड अशोक कुमार से जब घर के पास ट्रांसफर करने का आग्रह किया तो उन्होंने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध किया तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।