'भारत माता की जय के नाम पर पूरे देश में चल रही है भाजपा की गुंडागर्दी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में दो मॉडल की सरकार दिख रही है। एक तरफ दिल्ली सरकार की तारीफ हो रही है तो दूसरी तरफ भारत माता की जय के नाम पर पूरे देश में भाजपा की गुंडागर्दी चल रही है।
पठानकोट हमले की जांच करने भारत आई पाकिस्तान की संयुक्त टीम को लेकर मोदी को आड़े हाथ लिया ही साथ ही अरुणाचल प्रदेश व उत्तराखंड मामले में भी विधायकों के खरीद-फरोख्त करने का आरोप मढ़ा।
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को उन्होंने संविधान की हत्या करने वाला कृत्य बताया तो डॉ. पंकज नारंग मामले को सांप्रदायिक रंग देने का भी आरोप भी भाजपा पर मढ़ा।
कांग्रेस वाला अहंकार अब भाजपा में भी दिखने लगा है
केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस वाला अहंकार अब भाजपा में भी दिखने लगा है। 16 मई 2014 को जब नरेंद्र मोदी केंद्रीय सत्ता में आए तो लोगों को लगा वे कुछ करेंगे लेकिन नौ महीने बाद ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत देकर जनता ने यह जता दिया कि कांग्रेस की तरह भाजपा भी कुछ करने वाली नहीं है।
पाकिस्तान से पहुंची संयुक्त जांच टीम पर आड़े हाथ लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान जाकर नवाज शरीफ से कुछ डील कर आए है। जनता जानना चाहती है कि क्या डील हुआ।
मोदी मेरे दफ्तर पर तो सीबीआई से रेड करवाते हैं लेकिन पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान से टीम बुलाते हैं। पठानकोट हमला किसने किया यह पूरा देश जानता है।
औकात है तो दिल्ली के एक विधायक को खरीद के दिखाए
इसके बाद भी वहां की एजेंसियों को भारत आने दिया गया। कुछ लोगों का कहना है कि मोदी जी शांति का नोबेल पुरस्कार लेना चाहते है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो साल में भाजपा कोई चुनाव नहीं जीत सकती।
दिल्ली और बिहार में हार से साफ हो चुका है। कहा कि ऐसी भी चर्चा है कि दिल्ली में 21 विधायकों को पहले बर्खास्त किया जाए। फिर 23 विधायकों को खरीद लिया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर किसी की औकात है तो दिल्ली के एक विधायक को खरीद के दिखाए।