फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in the matter of kidnapping of 11 years old girl from ghazipur police is being blamed

बच्ची को गाजीपुर से अगवा करने के मामले में पुलिस पर लगा आरोप, कहा- मौलवी को बचाने की कर रहे कोशिश

Wed, 25 Apr 2018 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Apr 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
in the matter of kidnapping of 11 years old girl from ghazipur police is being blamed
kidnapping from ghazipur - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के गाजीपुर इलाके से अगवा 11 वर्षीय बच्ची के गाजियाबाद स्थित मदरसे से मिलने के मामले में मंगलवार को गाजीपुर थाने के बाहर खूब हंगामा हुआ।

विज्ञापन


बच्ची को अगवा करवाने और उसके यौन शोषण के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कई हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच इन लोगों का आरोप था कि पुलिस जानबूझकर मौलवी को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मौलवी की गिरफ्तारी व बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों ने बच्ची के परिवार को बंधक बनाने के भी आरोप लगाए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा अपराध शाखा को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दिन में 17 साल के एक किशोर ने 11 साल की लड़की को गाजीपुर इलाके से अगवा कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने रविवार देर रात अर्थला के पास गाजियाबाद के एक मदरसे से मासूम को मुक्त कराया।

पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी की

in the matter of kidnapping of 11 years old girl from ghazipur police is being blamed
traffic jam at nh 24 - फोटो : ANI

पुलिस ने मदरसे से मौलवी, एक युवक व नाबालिग समेत तीन को हिरासत में लिया। सोमवार को मासूम के कोर्ट में 164 के बयान हुए, जिसके बाद सोमवार शाम को पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो व अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। मौलवी और नाबालिग के बड़े भाई से पूछताछ हुई।

आरोप है कि रविवार रात से मंगलवार शाम तक लड़की, उसके माता-पिता व दो मामा को थाने से बाहर नहीं निकलने दिया। मामले की खबर मिलते ही हिंदू संगठन गाजीपुर थाने पहुंच गए।

वहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए गए। अखंड भारत मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू रक्षा दल, सुदर्शन हिंदू वाहिनी के अलावा बजरंग दल व अन्य संगठन के लोग मौजूद रहे।

इन संगठनों का कहना था कि मदरसे के मौलवी की शह पर ही बच्ची को जानबूझकर अगवा कर उसका यौन शोषण किया गया। हिंदू संगठनों का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई जो वह गुरुवार को भी थाने का घेराव करेंगे।

अपराध शाखा को सौंपी गई जांच

in the matter of kidnapping of 11 years old girl from ghazipur police is being blamed
traffic jam at nh 24 - फोटो : ANI

मासूम के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ मदरसे में गैंगरेप किया गया है। वारदात से पूर्व मासूम को नशीला पदार्थ पिलाया गया। घटना के बाद से मासूम बुरी तरह डरी हुई है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि मामले की आगे जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed