फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the January whole country run 'Operation Smile'.

एक जनवरी से देशभर में चलेगा ‘ऑपरेशन स्माइल’

Wed, 17 Dec 2014 11:17 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 17 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
In the January whole country run 'Operation Smile'.
‘ऑपरेशन स्माइल’ अब देशभर में चलाया जाएगा। केंद्र सरकार को भी यह अभियान पंसद आया है। गृह मंत्रालय ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ नाम से सारे प्रदेशों को एक जनवरी से 31 जनवरी 2015 इस अभियान को चलाने की सिफारिश की है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा है। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में ‘ऑपरेशन स्माइल’ की वजह से 227 से ज्यादा बच्चों को मां का आंचल मिला और पुलिस को दुआएं। ‘ऑपरेशन स्माइल’ की पुस्तक को भी अन्य जिलों और प्रदेशों की पुलिस को भेजा जा रहा है, जिसमें अभियान का पूरा विवरण है। कैसे पुलिस ने बच्चे मुक्त कराए और क्या दिक्कतें पेश आईं।
विज्ञापन


बता दें कि ऑपरेशन स्माइल अभियान गाजियाबाद पुलिस ने शुरू किया था, जिसे बाद में डीजीपी ने प्रदेश के सभी जिलों में शुरू करने के निर्देश दिए थे। अब इसे देशभर में शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान का नोडल अधिकारी सीओ द्वितीय रण विजय सिंह थे, उन्हें पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित भी किया था। एसएसपी ने बताया कि 2013 में बाल दिवस पर उन्हें इस अभियान का आइडिया आया था।


आज पावर प्रेजेंटेशन देंगे एसएसपी
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह और सीओ द्वितीय रणविजय सिंह बृहस्पतिवार को दिल्ली में आपरेशन स्माइल के तहत पावर प्रेजेंटेशन देंगे। इस कार्यक्रम में आपरेशन स्माइल चलाने वाले प्रदेशों के नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस प्रेजेंटेशन केलिए गाजियाबाद पुलिस पिछले एक सप्ताह तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed