फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Sexual harassment case Maliwal notice enhanced security HOSTEL

यौन उत्पीड़न केस में मालीवाल के नोटिस पर बढ़ी हॉस्टल की सुरक्षा

Sat, 26 Sep 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Sep 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
In Sexual harassment case Maliwal notice enhanced security HOSTEL

दिल्ली महिला आयोग के नोटिस पर बाड़ा हिंदू राव हॉस्पिटल ने गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ा दी है। हॉस्टल में मैस की सुविधा उपलब्ध करवा दी गयी है। यह जानकारी हॉस्पिटल प्रबंधन ने आयोग को नोटिस के जवाब में दी है।

विज्ञापन


हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया है कि स्टूडेंट पर हमले की घटना की एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी तक नहीं पहुंच पायी है।

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, अगस्त 2015 में नर्सिंग हॉस्टल में एक व्यक्ति घुस आया था और उसने एक छात्रा की सेक्सुअल एसॉल्ट में नाकाम होने पर गला दबाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

हॉस्टल में लगाए जाएंगे 22 सीसीटीवी

In Sexual harassment case Maliwal notice enhanced security HOSTEL

हालांकि एक अन्य छात्रा के आने पर उक्त व्यक्ति भाग गया था। आयोग ने पीड़ित छात्रा, पेरेंट्स की शिकायत पर हॉस्पिटल प्रबंधन को नोटिस भेजकर सिक्योरिटी की जानकारी मांगी थी। इसके अलावा सिक्योरिटी दुरुस्त करने का भी कहा था।

इसी नोटिस पर बाड़ा राव हिंदू हॉस्पिटल के नर्सिंग कालेज की प्रिंसिपल पदमा सूद ने आयोग में आकर रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में हॉस्पिटल प्रबंधन ने लिखा है कि नर्सिंग हॉस्टल व कालेज में सिक्योरिटी गार्ड की संख्या चार से बढ़ाकर दस कर दी गयी है।

पहले हॉस्टल में मैस की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब छात्राओं को खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हॉस्टल में 22 सीसीटीवी लगाए जाएंगे, जिसमें से कुछ लगा दिए गए हैं।

अंधेरे वाले एरिया में मर्करी लाइट लगा दी है। हॉस्टल की चारदिवारी पर लोहे की ग्रील लगाई जा रही है, ताकि कोई दीवार कूदकर अंदर न आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed