फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in sandeep kumar sex cd case victim women reaches police station and filed complaint

सेक्स सीडी कांड में एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए संदीप कुमार, बचाव में उतरीं पत्नी

Mon, 05 Sep 2016 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Sep 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
in sandeep kumar sex cd case victim women reaches police station and filed complaint
संदीप कुमार

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को आज कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में पुलिस ने उनके लिए 14 दिन के रिमांड की मांग की। पुलिस ने कहा कि संदीप पर और भी कई औरतों के साथ गलत संबंध बनाए जाने का आरोप है जिसकी जांच के लिए पुलिस को कम से कम 14 दिन के रिमांड की जरूरत है।

विज्ञापन


पुलिस के आरोप के जवाब में बचाव पक्ष ने कहा कि संदीप कुमार पुलिस से पूरा सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने खुद ही पुलिस के सामने समर्पण भी किया है ऐसे में उनके साथ रियायत बरती जानी चाहिए। 
विज्ञापन


हालांकि, इस सुनवाई के बाद कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलील को स्वीकार करते हुए संदीप कुमार को केवल एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दे दिया।

इस बीच संदीप कुमार की पत्नी उनके बचाव में उतर गईं हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पति को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। पत्नी ने स्पष्‍ट किया है कि वो और उनका पूरा परिवार संदीप कुमार के साथ है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि संदीप कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। सुल्तानपुरी थाने में 12 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस संदीप कुमार के घर की तलाशी भी ली। यह तलाशी अभियान 20 मिनट तक चला था। संदीप कुमार इस मकान में अकेले रहते थे। पुलिस को शक है कि सेक्स वीडियो इसी घर में शूट किया गया था।

वहीं संदीप कुमार की पत्नी ने अपने पति को बेकसूर बताया और सीडी कांड़ को साजिश करार दिया। संदीप कुमार की पत्नी कोर्ट रूम में भी मौजूद रही थी।

इससे पहले कल संदीप कुमार के साथ सेक्स सीडी में ‌नजर आ रही मह‌िला के सामने आने के बाद सरेंडर कर ‌द‌िया था। सेक्स सीडी में दिखने वाली महिला अचानक दो दिन बाद सामने आ गई थी और मह‌िला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

महिला ने संदीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना वाले दिन उसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया था। उसके बाद उसे खुद नहीं पता चला कि वह क्या कर रही थी। इसी दौरान इस घटना का वीडियो भी बनाया गया। वह संदीपकुमार के ऑ‌फ‌िस राशन कार्ड बनवाने गई थी।

पहले पास ब‌िठाया फ‌िर द‌िया नशा

in sandeep kumar sex cd case victim women reaches police station and filed complaint
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से

गौरतलब है कि संदीप कुमार ने शनिवार को डीसीपी ऑफिस में आत्मसमर्पण किया था ‌जहां से पुलिस अधिकारियों उन्हें अज्ञातजगह पर ले जाकर पूछताछ की थी। पुलिस ने संदीप कुमार के खिलाफ 376 और 328, 67A IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला ने एक टीवी चैनल को बताया कि यह घटना एक साल पुरानी है और वह राशन कार्ड बनवाने संदीप कुमार के ऑफ‌िस गई थी। संदीप कुमार ने आश्वासन दिया कि वो परेशान न हो वो उसका राशन कार्ड बनवा देंगे।

महिला का कहना है कि उसके बाद संदीप ने उसे अपने पास बिठाकर कुछ देर बातचीत की और इसी दौरान उसे कुछ पिलाया गया जिससे वह बेहोश हो गई।

उसने कहा कि उसे नहीं पता कि वीडियो पहले से ही चल रहा था या बाद में चलाया गया और उसे कुछ याद नहीं है कि उसके साथ क्या-क्या हुआ।

सीएम केजरीवाल ने क‌िया था ट्वीट

in sandeep kumar sex cd case victim women reaches police station and filed complaint
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
सीडी में दिखाई गई महिला के सामने आने के बाद सीएम केजरीवाल का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने विधायक पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि,  'अगर महिल के इल्जाम 'अगर महिला का इल्जाम सही तो ये बहुत गंभीर है। इसके लिए संदीप को ऐसी सजा दी जानी चाह‌िए जो दूसरों के ल‌‌िए भी सबक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed