फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in pradyumn thakur murdercase CBI questioned by witnesses Match with evidence

प्रद्युम्न हत्याकांड : सीबीआई ने की गवाहों से पूछताछ, साक्ष्यों के साथ किया मिलान

Wed, 27 Sep 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 27 Sep 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
in pradyumn thakur murdercase CBI questioned by witnesses Match with evidence
ryan school - फोटो : अमर उजाला

प्रद्युम्न की हत्या के मामलेे में सीबीआई बारीकी से जांच कर रही है। स्कूल में मौका-ए-वारदात देखने व क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के बाद आरोपी व हरपाल माली से तो पूछताछ हो ही चुकी है, अब अन्य गवाहों से पूछताछ हो रही है। सीबीआई ने 41 गवाहों की सूची तैयार की थी।

विज्ञापन


सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को सूची में से कुछ गवाहों को बुलवाया गया। उनकी यहां गवाही कराई गई। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस को दी गई गवाही के साथ भी इनका मिलान कराया गया। इस संबंध में संबंधित साक्ष्यों के साथ भी इनका मिलान कराया गया। उन्होंने बताया कि जिस समय जिस गवाह की जरूरत होगी, उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान धाराओं में इजाफा करते हुए स्कूल के रीजनल व एचआर हेड को भी गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने 22 सितंबर को मामले में जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कंडक्टर से एक दिन, जबकि रीजनल व एचआर हेड से दो दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद से सीबीआई गवाहों से मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।


गवाहों के बाद सीबीआई गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों से पूछताछ भी करेगी। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि कुछ गवाहों से मंगलवार को बारीकी से पूछताछ की गई है। उनसे भी कुछ अहम बातें निकलकर सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed