प्रद्युम्न हत्याकांड के खुलासे के बाद अब CBI उठाएगी ये बड़ा कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रद्युम्न हत्याकांड में पिंटो परिवार पर गाज गिर सकती है। सीबीआई इस मामले में स्कूल के मालिक, एमडी और सीईओ से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए जल्द ही समन जारी किया जाएगा। सीबीआई उनसे स्कूल में सुरक्षा खामियां और संगठनात्मक ढांचे के बारे में पूछताछ करना चाहती है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी अपने स्तर पर स्कूल की जांच की थी, जिसमें कई खामियां पाई गई थीं। सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में भी सीबीआई ने सुरक्षा खामियों का जिक्र करते हुए कहा है कि यदि स्कूल में माकूल सुरक्षा बंदोबस्त होते तो प्रद्युम्न की हत्या नहीं होती।
इस मामले में स्कूल प्रबंधन को दोषी माना था। वहीं, गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस मामले में गठित एसआईटी भी पिंटो परिवार से पूछताछ करना चाहती थी। एक समन लेकर गुरुग्राम पुलिस मुंबई भी गई थी, लेकिन गुरुग्राम पुलिस की पकड़ से पिंटो परिवार बाहर रहा।
सीबीआई पिंटो परिवार से पूछताछ करेगी
इस मामले में गिरफ्तार स्कूल के शीर्ष अधिकारियों का कहना था कि उनका काम केवल कॉर्डिनेट करने का था। वह स्कूल की तरफ से जो भी डिमांड आती थी, उसे मुंबई स्थित मुख्यालय भेज देते थे।
वहां से अनुमति नहीं मिलने के कारण ही स्कूल की सुरक्षा को पुख्ता नहीं किया जा सका। इसी को आधार बनाकर अब सीबीआई पिंटो परिवार से पूछताछ करना चाहती है। पिंटो परिवार के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि स्कूल की सुरक्षा खामियों को लेकर सीबीआई पिंटो परिवार के तीनों बंधुओं रायन ग्रुप के मुखिया एएफ पिंटो, एमडी ग्रेस पिंटो और सीईओ रायन पिंटो से पूछताछ करना चाहती है। सीधे तौर पर उनके खिलाफ मामला क्यों नहीं दर्ज किया, इसके बारे में जानना चाहती है।