फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in pradyuman murder case these questions raised on cbi's theory

प्रद्युम्न हत्याकांड : सीबीआई की थ्योरी के बीच उठे ये 10 सवाल

Thu, 09 Nov 2017 10:13 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 09 Nov 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case these questions raised on cbi's theory
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न के हत्या की जांच कर रही सीबीआई में खुलासे के दावा किया है। सीबीआई का कहना है कि प्रद्युम्न की हत्या उसी स्कूल के 11वीं के छात्र ने की है। वो परीक्षा को टालना चाहता था, इसलिए इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला। सीबीआई का यह भी कहना है कि इस मामले में पकड़े गए ड्राइवर का कोई हाथ नहीं है और न यह यौन शोषण का मामला है।

विज्ञापन


सीबीआई भले ही इस बात का दावा कर ले कि उसने मामले का खुलासा कर लिया है लेकिन उसकी थ्योरी अभी गले नहीं उतर रही है और कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि 08 सितंबर को स्कूल के टॉयलेट के बाहर प्रद्युम्न की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी और जांच एजेंसी ने 22 सितंबर को इस मामले को अपने हाथों मेंऌ लिया था। वहीं, प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर के वकील सुशील टेकरीवाल का कहना है कि यह अभी शुरुआती जांच है। इसमें कई और लोगों के शामिल होने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के दावों पर सवाल

in pradyuman murder case these questions raised on cbi's theory
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई अधिकारी अंदर जाते हुए - फोटो : सुदर्शन झा

1-प्रद्युम्न की हत्या पिता वरुण ठाकुर द्वारा स्कूल के गेट के छोडने के 15 मिनट बाद सूचना आई। ऐसे में 02-03 मिनट के भीतर हत्या हो गई। आखिर इतना कम समय में मासूम को क्यों मारा गया होगा?
2-प्रद्युम्न की हत्या गला रेतकर हुई थी। यदि 11वीं कक्षा के विद्यार्थी ने हत्या की तो उसके यूनिफॉर्म पर दाग क्यों नहीं था।
3-सीबीआई का दावा है कि आरोपी विद्यार्थी ने परीक्षा रूकवाने के लिए हत्या की, लेकिन उसके पिता का कहना है कि बच्चे ने परीक्षा दी थी
4-11वीं कक्षा के छात्र का प्रद्युम्न से क्या दुश्मनी थी? जबकि दोनों का एक दूसरे से कुछ लेना देना नहीं है।
5-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के गले की एक नस कटने के कारण चीख नहीं निकलने की बात सामने आई थी। क्या 11वीं छात्र किसी पेशेवर अपराधी की तरह इस हत्याकांड को अंजाम दे सकता है?
6-कंडक्टर अशोक ने पुलिस के सामने शुरू में क्यों जुर्म कबूला था, इस पर भी सीबीआई कुछ भी साफ तरीके से नहीं बता पाई है
7-सीसीटीवी फुटेज में बाकी लोग कौन थे, इस पर भी कुछ नहीं बताया गया है।
8-सीबीआई का कहना है कि विद्यार्थी चाकू लेकर आया था तो पुलिस ने जो चाकू मौका-ए-वारदात से बरामद किया वह किसका था।
9-सीसीटीवी फुटेज में इस आरोपी छात्र के साथ ही कंडक्टर अशोक और पांच लोग भी देखे गए थे, लेकिन अशोक उस समय वहां कैसे और क्यों पहुंचा था, इस पर सीबीआई ने कुछ नहीं कहा है।
10-जिस टॉयलेट में प्रद्युम्न की हत्या हुई उसकी खिड़की का सरिया टूटा नहीं, बल्कि कटा हुआ है। खिड़की का सरिया जंग लगकर खराब नहीं हुआ है। टॉयलेट की खिड़की का सरिया किसने और क्यों काटा? इसका कोई जवाब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed