फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in pradyuman murder case ashok's wife gave her statement about ashok

प्रद्युम्न हत्याकांड : सामने आया कंडक्टर अशोक की पत्नी का बयान, उगला ये सच

Thu, 09 Nov 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 09 Nov 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case ashok's wife gave her statement about ashok
अशोक की पत्नी - फोटो : सुदर्शन झा

प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सीबीआई की नई थ्योरी के बाद पुलिस द्वारा बनाए आरोपी अशोक के परिवार को उम्मीद जगी है। आरोपी अशोक की पत्नी ममता का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है। वो बेगुनाह है।

विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए जबरदस्ती उनके पति को इसमें मोहरा बनाया है। मंगलवार को इस मामले में सीबीआई द्वारा स्कूल के ही 11वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से अशोक के परिवार को न्याय मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन


ममता ने बताया कि अशोक के जेल जाने के बाद वह हर 15 दिन में जेल उससे मिलने जाते हैं। अशोक, उसे व बच्चों को देखते ही रो पड़ता है। अनेक बार उन्होंने व अन्य परिजनों ने अशोक से इस बारे में पूछा तो हर बार अशोक ने यही कहा कि उससे गुरुग्राम पुलिस ने केवल डंडे के जोर पर व नशे का इंजेक्शन देकर गुनाह कबूल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्कूल प्रबंधन और गुरुग्राम पुलिस की है पूरी मिलीभगत'

in pradyuman murder case ashok's wife gave her statement about ashok
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला

उसने कभी यह गुनाह किया ही नहीं है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन और गुरुग्राम पुलिस की पूरी मिलीभगत है। ममता ने बताया कि अशोक कभी यह काम कर ही नहीं सकता। उस पर बच्चे के साथ गलत काम करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। उनकी शादी को 12 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक उन्होंने अपने बच्चों को डांटते हुए तक नहीं देखा है।

वह तो स्कूल में गलत काम करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन जहां उनका घर है वहां से कुछ ही दूरी पर पहाड़ी क्षेत्र शुरू हो जाता है और हर वक्त सुनसान रहता है। जब यहां ही उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया तो स्कूल में कैसे कर सकते हैं।

इससे पहले भी वह दो अन्य स्कूलों में नौकरी कर चुके हैं। वहां से भी जांच कराई गई हैं। वहां से भी उनका पूरा रिकॉर्ड सही पाया गया है। पूरे गांव को पता है कि अशोक ने आज तक किसी से उंची आवाज में बात तक नहीं की। उनके जेल जाने के बाद घर के आर्थिक हालात बिगड़ गए हैं। घर का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। राशन भी उधार लाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed