एनसीआर समेत उत्तर भारत में आज होगी तेज बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर और यूपी के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। शाम को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है तो यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है।
इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट के संकेत हैं। हालांकि बुधवार से बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रात 8:30 बजे तक दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं हुई।
बाकी कुछ केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई है। फरीदाबाद में 8 मिमी बारिश हुई। एनसीआर में अधिकतम तापमान सबसे नीचे फरीदाबाद में 33.8 डिग्री दर्ज किया गया तो गुड़गांव में सबसे ऊपर 38.5 डिग्री तापमान रहा।
अगले एक-दो दिन बारिश की संभावना है
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 35.8 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 53-85 फीसदी के बीच रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की वापसी अभी रुकी हुई है।
अमृतसर, हिसार, अजमेर व बारमेर में मानसून की टर्फ लाइन रुक गई है। अभी मानसून का सिस्टम उत्तर पश्चिम भारत में बना हुआ है। यही वजह है कि अभी अगले एक-दो दिन बारिश की संभावना है।
इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी लेकिन फिर बारिश बंद होते ही तापमान में वृद्धि दर्ज होगी।