फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in new year delhiites will get gift of 7 wonders being prepared from metallic scrap

नए साल में दिल्लीवासियों को मिलेगा सेवन वंडर्स पार्क का तोहफा, इस फिल्म से मिला आइडिया

Wed, 05 Dec 2018 10:05 AM IST
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
in new year delhiites will get gift of 7 wonders being prepared from metallic scrap
7 wonders - फोटो : अमर उजाला

मेटलिक स्क्रैप (कबाड़) से तैयार दुनिया के सात अजूबे की बेहतरीन कलाकृतियां जल्द ही दिल्ली के लिए सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र होगा। सराय काले खान स्थित राजीव गांधी स्मृति वन में सेवन वंडर्स पार्क को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


150 टन स्क्रैप से तैयार किए जा रहे इस पार्क में निर्मित ताजमहल, एफिल टावर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी सहित सभी सात बेहतरीन कलाकृतियों को तैयार करने में करीब 150 टन स्क्रैप का इस्तेमाल किया गया है। नए साल में इस पार्क की शुरुआत की जा रही है।  
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के निदेशक, बागवानी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि इस पार्क में दुनिया के सभी अजूबे को जीवंत रूप में पेश किया जाएगा। रात के वक्त इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहां खास तरह की लाइटिंग का भी इंतजाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात एकड़ में तैयार किया जाने वाला पार्क देश का पहला ऐसा पार्क होगा, जहां कबाड़ से दुनिया के सात अजूबे बनाए जा रहे हैं। इसके लिए देश की चुनिंदा एजेंसियों की मदद ली गई हैं ताकि 2019 की शुरुआत में दिल्ली वासियों सहित देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षण केंद्र बन सके।

कलाकृतियों की ऊंचाई 25 से 65 फुट तक की है जिन्हें तैयार करने में कला के माहिर जुटे हुए हैं ताकि इस पार्क में दुनिया के सात आकर्षण एक साथ देखने का लोगों को मौका मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed