फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in neck cleaning with brush it slips in stomach of 2 men aiims took out with endoscopy

एम्स के डॉक्टरों का कमाल, 2 लड़कों के पेट से निकाला टूथब्रश, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 02 Jan 2019 12:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Jan 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
in neck cleaning with brush it slips in stomach of 2 men aiims took out with endoscopy
ब्रश - फोटो : सोशल मीडिया

पेट साफ न होने पर डॉक्टर की बजाय एक बाबा के यहां जाकर उनकी सलाह मानना दो युवकों को इतना भारी पड़ गया कि उन्हें एंडोस्कोपी ही करानी पड़ी। यह वाकया हर शख्स को पढ़ना चाहिए जो अपनी बीमारियों के लिए डॉक्टर के पास न जाकर किसी हकीम या बाबा के पास जाते हैं।

विज्ञापन


दरअसल दो युवकों ने एक बाबा की सलाह पर पेट साफ न होने पर गले तक टूथब्रश से सफाई की। एक दिन इसी के चक्कर में ब्रश पेट के अंदर चला गया जिसके बाद उनकी तकलीफ कम होने के बजाय बढ़ गई और आंतें फटने तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालत गंभीर होने पर दोनों को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी कर दोनों के पेट से ब्रश निकाला। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के आगरा में रहने वाले गौरव और दिल्ली निवासी आबिद को क्रमशः अक्तूबर और दिसंबर में एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अलग-अलग शहरों से होने के बावजूद दोनों की समस्या एक जैसी थी कि उनकी आहार नली के रास्ते टूथब्रश उनके पेट में चला गया था। इस वजह से दोनों को खाने-पीने में बहुत परेशानी हो रही थी। दोनों ने सिटी स्कैन कराया तो उन्हें पता चला कि पेट में ब्रश अटका है जो दिक्कतें पैदा कर रहा है।

डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से ब्रश निकालने की कोशिश की पर आड़ा हो जाने की वजह से ब्रश निकालने के लिए एम्स के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की मदद ली गई। तब जाकर कहीं ब्रश निकाला जा सका।

दरअसल दोनों युवकों का पेट साफ नहीं होता था, उन्हें कब्ज की शिकायत थी। इसके लिए वह एक बाबा के संपर्क में आए। बाबा ने पेट साफ करने के लिए उपाय बताया कि गले तक ब्रश से सफाई करो। दोनों ऐसा करने लगे लेकिन एक दिन उनका ब्रश अंदर चला गया और पेट में जाकर अटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed