फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दबंगों की हवस ने ऐसा फैलाया खौफ कि इस गांव में अब नहीं बची कोई बहू-बेटी

Fri, 16 Sep 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह Updated Fri, 16 Sep 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
in mewat dalits are being harassed even after 69 years of independence
डर के मारे गुसलखाने में छ‌िपी बुजुर्ग मह‌िला - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को एससी-एसटी आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह के मेवात दौरे के दौरान दलित उत्पीड़न की जो तस्वीरें उभरकर सामने आई, उन्होंने सभी का दिल दहला दिया। वहां मौजूद लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या वास्तव में मेवात में ऐसा हो रहा हैं।

in mewat dalits are being harassed even after 69 years of independence
dalit village - फोटो : अमर उजाला

आपसी भाईचारे के लिए मशहूर मेवात की फिजां को आखिरकार क्या हुआ कि अब वहां इन शब्दों की कोई अहमियत नहीं रह गई हैं। नीमखेड़ा के पीड़ित दलित परिवार ने अपनी व्यथा बताई कि किस प्रकार उनकी जवान लड़कियों को गांव के दंबंग लोग जबरदस्ती अपनी हवस का शिकार बनाते हैं और आवाज उठाने पर अत्याचार करते हैं।

in mewat dalits are being harassed even after 69 years of independence
dalit village - फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने मीड़िया की उपस्थित में आयोग के सामने कहा कि उन्होंने अपनी जवान लड़कियों को गांव से बाहर अपनी रिश्तेदारियों में भेज दिया हैं ताकि उनकी इज्जत सुरक्षित रह सके। यहां से दंबंगों पर पीड़ित परिवार की एक लड़की को अगवा करने का आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
in mewat dalits are being harassed even after 69 years of independence
- फोटो : अमर उजाला

बाहर नहीं आऊंगी, नहीं तो मार देंगे: पुन्हाना में 1 सितंबर को शहर के बीचों-बीच से अगवा की गई एक दलित लड़की की दादी आज भी सदमे में हैं और घर की छत पर बने गुसलखाना(शौचालय) में पड़ी रहती हैं। न तो कुछ खाती हैं और न ही किसी से मिलती हैं।

विज्ञापन
in mewat dalits are being harassed even after 69 years of independence
dalit village - फोटो : अमर उजाला
पहले दो जवान पोतों की अलग-अलग सड़क दुर्घटना में मौत और अब परिवार के सामने ही हथियार के बल पर पोती का अपहरण करने का सदमा इस कदर बैठा हुआ हैं कि उसे अपने और पराए की कोई पहचान नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed