{"_id":"5c563113bdec224d04453746","slug":"in-last-7-years-the-coldest-day-of-february-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से ठिठुरा दिल्ली-एनसीआर, बीते 7 सालों में सबसे ठंडा रहा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से ठिठुरा दिल्ली-एनसीआर, बीते 7 सालों में सबसे ठंडा रहा दिन
Sun, 03 Feb 2019 05:38 AM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रचना शर्मा
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
delhi cold
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को शीतलहर चलने से दिनभर ठिठुरन रही। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट के कारण 2 फरवरी बीते सात सालों में सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17.9 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह से छाए कोहरे व सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को घना कोहरा रहने और चार फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद बादल छंटे और हल्की धूप निकली, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय केन्द्र अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। सोमवार तक तापमान में गिरावट रहेगी। उसके बाद न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढने की संभावना है।
विज्ञापन
बीते सात सालों में दो फरवरी का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2012 22.0 8.0
2013 24.0 8.0
2014 20.0 7.0
2015 24.0 10.0
2016 23.0 7.0
2017 22.0 9.0
2018 28.0 11.0