बाल सुधार गृह में फंदे से लटका 16 साल का किशोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखर्जी नगर स्थित बाल सुधार गृह में मंगलवार शाम 16 वर्षीय एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को किशोर के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 26 दिसंबर को उसे बाल सुधार गृह में लाया गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बाल सुधार गृह के नाबालिगों व परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मामले की न्यायिक जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।
उसे अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए देखा गया था
पुलिस के मुताबिक, पालम थाने में दिसंबर माह में अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दीपक (16)(बदला हुआ नाम) को पकड़ा था। मंगलवार दोपहर तक उसे अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए देखा गया था।
शाम करीब 4.30 बजे सभी बच्चे चाय लेने के लिए कतार में लग गए। इस बीच दीपक ने अपने कमरे में बेडशीट से लटककर फांसी लगा दी। बच्चों ने देखकर मामले की सूचना सुधार गृह के गार्ड को दी।
फंदे से उतारकर उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि इकलौते बेटे दीपक परिवार में पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि मां बीमार रहती हैं।