फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In jnu there was no pakistan zindabad slogan raised, says police report

JNU में लगे थे 29 नारे, पर नहीं लगा 'पाकिस्तान जिंदाबाद'

Tue, 23 Feb 2016 06:43 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
In jnu there was no pakistan zindabad slogan raised, says police report

दिल्ली पुलिस ने कमिश्नर बीएस बस्सी को जेएनयू छात्रों के खिलाफ अपनी जांच रिपोर्ट सौंपते हुए कहा है कि यूनिवर्सिटी में 9 फरवरी को मौजूद चश्मदीद गवाहों ने कहा है कि शहादत दिवस कार्यक्रम के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे नहीं लगे थे।

विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 9 फरवरी मामले में जी न्यूज पर चलाए गए वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी। उस एफआईआर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने की बात कही गई है। वहीं उक्त वीडियो की सत्यता पर सवाल उठने के बाद विश्व दीपक जो जी न्यूज में प्रोड्यूसर थे उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


उक्त पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला वीडियो में दरअसल 'भारतीय कोर्ट जिंदाबाद' के नारे लगे थे ना कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के। वहीं जी न्यूज के सुधीर जो पहले इस वीडियो के सपोर्ट में खड़े थे और उसे सही बता रहे थे वो विश्व दीपक के इस्तीफे को चैनल का आंतरिक मामला बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सौंपी कमिश्नर को रिपोर्ट

In jnu there was no pakistan zindabad slogan raised, says police report

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस(दक्षिण) प्रेम नाथ ने अपनी रिपोर्ट बस्सी को सौंपी जिसका नाम उन्होंने रखा है, 'ए ब्रीफ बैकग्राउंड एंड फैक्चुअल नोट ऑन द इंसीडेंट एट जेएनयू रिगार्डिंग केस एफआईआर नं. 110/16 डेटेड 11.02.2016'।

12 पन्नों की इस रिपोर्ट के अनुसार, 'जेएनयू में कार्यक्रम के दौरान मौजूद कॉलेज स्टाफ और अन्य चश्मदीदों ने ये जानकारी दी है कि आयोजकों और समर्थकों ने कई तरह के नारे लगाए।' रिपोर्ट के अनुसार 9 फरवरी के कार्यक्रम में 29 नारे लगे लेकिन उनमें पाकिस्तान जिंदाबाद शामिल नहीं था।

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में जी न्यूज पर चलाए गए वीडियो का हवाला देकर ही नारों को शामिल किया था। वीडियो की जांच करके ही नारे लगाने वाले लोगों की पहचान की थी। इसके साथ ही जेएनयू प्रशासन के प्रतिनिधियों से भी पुलिस ने पूछताछ की थी।

वहीं जी न्यूज के उक्त वीडियो के अलावा भी कई वीडियो हैं जिनके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कन्हैया कुमार को देशद्रोही नारे लगाने के लिए गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed