{"_id":"7f459697b558cfe27b8e9b0de8581a9b","slug":"in-front-of-sister-murder-a-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के सामने ही चाकू से गोदकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के सामने ही चाकू से गोदकर कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Dec 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के बदरपुर के मोलड़बंद में आठ दिसंबर को युवक अर्जुन (20) की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बहन लता के सामने ही तीन लड़कों ने उसके भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। पीड़िता ने अपने देवर सतीश उर्फ शरणजीत पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में सतीश (28) और उसके दोस्त सोनू (24) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आठ दिसंबर को अर्जुन अपनी बहन लता के साथ गली नंबर-29 सी, मोलडबंद विस्तार में खड़ा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
लता ने प्रॉपर्टी विवाद की वजह से अपने देवर सतीश पर हत्या करने का आरोप लगाया था। सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। शुक्रवार एक सूचना के बाद पुलिस ने फरीदाबाद से सतीश को दबोच लिया। बाद में सोनू को भी साकेत इलाके से दबोच लिया गया। सतीश ने बताया कि लता की उसके भाई फूल सिंह के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
करीब एक डेढ़ साल से उसका भाई फरीदाबाद अपने घर को छोड़कर बल्लभगढ़ में रह रहा था। सतीश का आरोप है कि लता के मायके वाले उनके घर में प्रॉपर्टी मामले में दखल दे रहे थे, जिसकी वजह से घर में विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व उसकी भाभी भी अपने मायके आ गई थी। इसी से नाराज होकर सतीश ने भाभी के मायके वालों को सबक सिखाने की ठानी। बदला लेने की नियत से उसने भाभी के भाई की हत्या करने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है।