देवर ने किया भाभी का कत्ल, अवैध संबंधों का था शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गुर्जर गांव में भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी भाभी का किसी से अवैध संबंध है, जिस वजह से उसकी हत्या कर दी। मूलरूप से गाजियाबाद के नगला गांव निवासी मोमिन परिवार के साथ खैरपुर गांव में रहता है।
पुलिस पूछताछ में मोमिन ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को दिन में शराब पीकर घर आया था। उस दौरान उसकी भाभी रेहाना फोन पर किसी से बात कर रही थी।
मोमिन ने रेहाना की चाकू गोदकर हत्या कर दी
मोमिन ने पूछा कि वह किससे बात कर रही है, तो उसने बताने से इनकार कर दिया। देवर ने भाभी पर किसी दूसरे मर्द से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया, तो दोनों के बीच तकरार बढ़ गई।
इस पर आक्रोशित होकर मोमिन ने रेहाना की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान विवाहिता का पति आकिल और सास-ससुर पेंटिंग करने के लिए कहीं बाहर गए हुए थे।
घर में रेहाना की दो वर्षीय बेटी मौजूद थी, जिसने वारदात की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को आरोपी कहीं भागने के फिराक में था।
वारदात की पुष्टि विवाहिता की दो साल की बेटी ने भी की है
इसी दौरान उसे 130 मीटर रोड पर सैनी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। रेहाना के माता-पिता ने उसके सास-ससुर पर हत्या में साथ देने का आरोप लगाया है।
हालांकि परिजनों ने पुलिस में किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी देवर ने हत्या करने की बात कबूल की है। उसने अवैध संबंध के शक में भाभी को मारा था।
इस बात की पुष्टि विवाहिता की दो साल की बेटी ने भी की है। महिला के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।