फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in different incident, three suicide in faridabad

दस साल के बच्चे सहित तीन ने की आत्महत्या

Thu, 20 Mar 2014 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Mar 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
in different incident, three suicide in faridabad

फरीदाबाद में तीन अलग-अलग मामलों में 10 साल के एक बच्चे सहित तीन लोगों ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करावाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहली घटना थाना ओल्ड फरीदाबाद के अहीरवाड़ा इलाके की है। यहां 10 वर्षीय करण अपनी मां व दो भाई-बहन के साथ रहता था। करण के पिता नर सिंह शहर से बाहर गए हुए थे। बुधवार शाम करीब 5:00बजे घरवालों ने उसे घर की पहली मंजिल पर खाली पड़ी रसोई में जंगले से लटका हुआ पाया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करण ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक स्कूल में  5वीं कक्षा में पढ़ता था। जांच अधिकारी दलबीर के मुताबिक शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है, जांच की जा रही है। बताया गया है कि करण का अपने भाई बहनों से खेलते समय झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी होली में घर गई थी पति ने खुदकुशी की
दूसरी घटना पर्वतीय कॉलोनी के संजय एंक्लेव की है। यहां 30 वर्षीय धीरज अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक गिरीश ने बताया कि धीरज पिछले दो माह पहले मकान में रहने आया था। वह उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के दनकौर का निवासी था। उसकी पत्नी बच्चों सहित होली से पहले दनकौर गई थी।

धीरज यहां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, उसका अक्सर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा होता था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे मकान मालिक के बच्चे छत पर खेल रहे थे, इसी दौरान उनकी गेंद धीरज के कमरे के पास चली गई, जब बच्चों ने धीरज के कमरे का दरवाजा खोला तो उसे फांसी पर लटका हुआ पाया। बच्चों ने इसकी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बेरोजगार ने आत्महत्या की
तीसरा मामला संजय कॉलोनी इलाके का है। 25 वर्षीय विजय बुधवार देर शाम अपने कमरे में फांसी से लटका हुआ पाया गया। संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज सोहनपाल ने बताया कि शुरूआती जांच में पता लगा कि विजय कुछ समय से बेरोजगार था। जिससे तनाव में रहता था। तीनों मामलों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed