फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Delhi, the children become innocent victims of this savage act.

दिल्ली में मासूम बच्चियां बन रही दरिंदगी की शिकार

Wed, 29 Jul 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jul 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
In Delhi, the children become innocent victims of this savage act.

सात साल की भांजी से दुष्कर्म के प्रयास में बच्ची के मामा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ  दुष्कर्म का प्रयास और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सात साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ डाबड़ी इलाके में रहती है। उसकी मां घरों में काम करती है। उसका 20 वर्षीय मामा परिवार के साथ ही रहता है, वह बेरोजगार है।
विज्ञापन


सोमवार रात सोने के दौरान आरोपी ने भांजी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी मां की नींद खुली। बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई। महिला ने तुरंत सौ नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पड़ोसी करता रही अश्लील हरकत

In Delhi, the children become innocent victims of this savage act.

वहीं एक अन्य घटना में दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना करीब दो महीने पहले हुई थी।

परिजनों की शिकायत पर फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपी मो. हासिम अंसारी (48) ने करीब दो महीने पहले उनकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की थी। बच्ची ने ये बातें सोमवार को अपनी मां को बताई थी। मां ने इसकी 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed