फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Delhi NCR there was again rain hailing at night on Monday

दिल्ली-एनसीआर में फिर बरसे बदरा, पड़े ओले

Tue, 19 Feb 2019 05:36 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 19 Feb 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
In Delhi NCR there was again rain hailing at night on Monday
rain
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर से करवट ले लिया है। सोमवार रात विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम परिवर्तन हुआ है। इस कारण बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बीते बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज बदला था और तेज बारिश के साथ ओले पड़े थे। इस कारण से सर्द हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया था। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक 19, 20 और 21 फरवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 20 और 21 फरवरी को ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से बढ़े हुए तापमान पर थोड़ा ब्रेक लगेगा और मामूली गिरावट होगी। हालांकि शीत लहर जैसा प्रकोप नहीं रहेगा। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इस कारण दिन भर कभी तेज धूप तो कभी घनी काली घटाओं में सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। रात करीब 9:30 बजे मौसम बदला और बारिश के साथ ओले पड़े। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 
रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग की मानें तो दो से तीन दिन अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच बना रहेगा। उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट होगी। 23 फरवरी के बाद से अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान: हल्का कोहरा रहने, आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है। 
अधिकतम तापमान: 25.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 11.2 डिग्री सेल्सियस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed