Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in delhi all passengers advised to reach railway stations metro and airport in advance

Delhi on Alert: रेलवे, मेट्रो और एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा, यात्रा से पहले सभी यात्री जरूर पढ़ लें ये एडवाइजरी

Thu, 13 Nov 2025 06:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 13 Nov 2025 06:18 PM IST
सार

दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वाहनों की सघन चेकिंग और लगेज की स्कैनिंग भी बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सहयोग करें और यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय का प्रावधान रखें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
in delhi all passengers advised to reach railway stations metro and airport in advance
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल किले ब्लास्ट के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने यात्रियों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा जांच में बढ़ोतरी के चलते अब रेलवे, मेट्रो और एयरपोर्ट पर यात्रियों को समय से पहले पहुंचना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

 संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद दुंबरे के अनुसार, यात्रियों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

रेलवे स्टेशन: अपनी ट्रेन के तय समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचे।
मेट्रो स्टेशन: ट्रेन के समय से 20 मिनट पहले पहुंचें।
एयरपोर्ट (अंतरराष्ट्रीय उड़ानें): उड़ान के निर्धारित समय से तीन घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि यह एडवाइजरी सुरक्षा जांच को सुचारू रूप से पूरा करने, आखिरी वक्त की भीड़ से बचने और यात्रियों की समय पर बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए जारी की गई है। 
 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वाहनों की सघन चेकिंग और लगेज की स्कैनिंग भी बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सहयोग करें और यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय का प्रावधान रखें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ये सख्ती एहतियाती कदम है, जिससे राजधानी में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed