{"_id":"05f9fcfbcc7c6ec90cbe41c58c727745","slug":"in-court-this-week-will-only-work-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह कचहरी में सिर्फ आज होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह कचहरी में सिर्फ आज होगा काम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
इस सप्ताह कचहरी में सिर्फ सोमवार को ही काम होगा। हड़ताल और अवकाश के चलते अन्य दिनों में काम नहीं हो सकेगा। होली के बाद अब अगले सप्ताह सोमवार को ही कचहरी खुलेगी।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि बार कौंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर 3 मार्च को कचहरी में वकील हड़ताल पर रहेंगे।
4 मार्च को वकीलों का होली मिलन समारोह है। 5 और 6 मार्च को होली के चलते अवकाश है। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता पिछले कई वर्षों से शनिवार को हड़ताल पर रहते हैं।
विज्ञापन
इसी के चलते 7 मार्च को भी कचहरी में काम नहीं होगा। इसके बाद संडे को सरकारी अवकाश के बाद अब अगले सप्ताह सोमवार से ही कचहरी में न्यायिक कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन