फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In court casts locks, public court boycott.

कचहरी में डाले ताले, लोक अदालत का बहिष्कार

Sun, 07 Dec 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 Dec 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
In court casts locks, public court boycott.

हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर शनिवार को अधिवक्ताआें ने उग्र आंदोलन चलाया। वकीलों ने जहां राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का बहिष्कार किया, वहीं कचहरी जाने वाले सभी रास्ताें को बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया।

विज्ञापन


कोर्ट, वाणिज्य कर विभाग और लोक अदालत में वाद निपटाने के लिए जाने वाले वादकारियों को वकीलों ने अंदर ही नजीं जाने नहीं दिया। कई बार नोकझोंक की भी स्थिति बनी।
विज्ञापन


वकीलों की हड़ताल के चलते कई विभागों में अघोषित छुट्टी जैसा माहौल रहा। मोदीनगर में भी तहसील से जुड़े समस्त अधिवक्ता शनिवार को हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेगा लोक अदालत होनी थी। अधिवक्ताआें ने सुबह से ही लोक अदालत का बहिष्कार करते हुए कचहरी जाने वाले सभी रास्ताें को बंद कर दिया।

अधिवक्ताओं ने कचहरी की मैन रोड, कलक्ट्रेट के पास से जाने वाली रोड और कोर्ट परिसर में जजों के जाने वाली सड़क पर बेरिकेडिंग कर दी।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पंडित ने कहा कि जब तक बेंच का मुद्दा सरकार नहीं निपटाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच पुलिस और वकीलों के बीच तनातनी भी हुई, मगर वकील सड़कों से नहीं हटे।

सभी बेरिकेडिंग पर वकीलों और आम जनता के बीच गरमा-गरमी भी हुई। कुछ लोग तो ऐसे ही वापस लौट गए, मगर कुछ ने जबरन अंदर घुसना चाहा। इस पर वकीलों ने उन्हें वहां से भगा दिया।


वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि जब वह सुबह ऑफिस पहुंचे तो बेरिकेडिंग लगे हुए थे। वह और विभाग के अन्य अधिकारी डीएम से मिले और शिकायत की।

डीएम ने जांच कराने की बात कहीं है। उधर वकीलों के हंगामे से वाणिज्य कर विभाग, पोस्ट ऑफिस व अन्य सरकारी विभागों में अघोषित छुट्टी जैसा माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed