पति को फंसाने के लिए कराया बेटी का ‘अपहरण’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला द्वारा कानून का दुरुपयोग करने की फिल्मी कहानी सामने आई है। महिला ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए बेटी के दिनदहाड़े अपहरण का झूठी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने महिला की बेटी को इलाहाबाद से बरामद कर लिया है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के झूठ के बारे में कोर्ट को भी अवगत कराया जाएगा। दूसरी तरफ ये भी जानकारी मिली है कि महिला का पति भी काफी होशियार है। उसने पुलिस से बचने के लिए महिला से शादी की थी।
दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने घटना की पुष्टि की है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिमरन (22) तुगलकाबाद एक्सटेंशन में कुंदन नाम के युवक के साथ तीन महीने से लिव इन रिलेशन में रह रही थी।
सबक सिखाने के लिए सिमरन ने एक चाल चली
कुंदन डीटीसी में अनुबंध पर कंडक्टर है और ओखला डिपो में तैनात है। सिमरन पहले से शादीशुदा थी और पहले पति से तीन वर्ष की बेटी है। सिमरन कुंदन पर शादी करने का दबाव बना रही थी।
वह कुंदन को धमकी देती थी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह गिरफ्तार करवा देगी। इस धमकी के चलते कुंदन ने धर्म परिवर्तन करवाकर सिमरन से शादी कर ली। शादी के बाद कुंदन को लगा कि अब पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती।
इसके बाद वह गायब हो गया। जब कुंदन काफी दिन नहीं लौटा तो उसकी गोविंदपुरी थाने में मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुंदन को सबक सिखाने के लिए सिमरन ने एक चाल चली।
शादी कर उसे छोड़कर फरार हो गया
वह अपनी तीन वर्षीय बेटी को गुलाबबाडी, इलाहाबाद में रहने वाली मां के पास छोड़ आई। फिर दिल्ली आकर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे साकेत मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची और पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दे दी कि चार मोटरसाइकिल पर आए आठ युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।
साकेत थानाध्यक्ष रणवीर की देखरेख में एसआई दुर्गादास की टीम ने अपहरण का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की। महिला से पूछा गया कि वह कहां रह रही तो उसने बताया कि वह संगम विहार में अपनी एक सहेली के पास रह रही थी।
पुलिस ने जब सहेली से पूछा तो उसने सिमरन के उसकेपास रहने की बात से इनकार किया। कॉल डिटेल व सख्ती से पूछताछ के बार सिमरन ने सच उगल दिया पुलिस टीम ने बुधवार को इलाहाबाद से सिमरन की बेटी को बरामद कर लिया। महिला का कहना है कि झूठा मुकदमा दर्ज कराकर वह कुंदन को फंसाना चाहती थी। वह शादी कर उसे छोड़कर फरार हो गया।