Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Impact of the ban: Demand for CNG kits in the NCR has risen by up to 50%

पाबंदी का असर: एनसीआर में सीएनजी किट की मांग 50% तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
नई गाड़ी खरीदने के बजाय पुरानी पेट्रोल कारों को सीएनजी में बदलवा रहे वाहन मालिक
विज्ञापन

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बढ़े ग्राहक, 25 से 70 हजार रुपये तक आ रहा खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में गैर-दिल्ली पंजीकरण वाले बीएस-6 से कम मानक के वाहनों पर प्रतिबंध का असर अब एनसीआर के वाहन बाजार में भी दिखाई देने लगा है। दिल्ली में रोजाना नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के लिए आने-जाने वाले वाहन मालिक नई गाड़ी खरीदने के बजाय अपनी पुरानी पेट्रोल कारों में सीएनजी किट लगवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के शहरों में सीएनजी किट लगाने वाले केंद्रों पर मांग में 25 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दिल्ली सरकार ने एक नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक गैर-दिल्ली पंजीकरण वाले बीएस-6 से कम मानक के वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। इसमें बीएस-4 और उससे पुराने पेट्रोल व डीजल वाहन शामिल हैं। हालांकि, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। ऐसे में लोग अपनी पेट्रोल कारों को सीएनजी में बदलवाने के विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

15 दिनों में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी मांग
नोएडा के सेक्टर-122 में सीएनजी किट लगाने वाले एक कारोबारी के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में ग्राहकों की संख्या 50 फीसदी से अधिक बढ़ी है। पेट्रोल कार में सीएनजी किट लगवाने का खर्च करीब 35 हजार रुपये से शुरू होता है। कारोबारियों का कहना है कि दिल्ली में प्रतिबंध लागू होने के बाद लोग तेजी से इस विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी किट भी लगवा रहे
ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर कार बाजार में सीएनजी इंस्टॉलेशन का काम करने वाले भरत यादव ने बताया कि बीएस-6 वाहनों में नई सीएनजी किट लगवाने का खर्च 50 से 70 हजार रुपये तक आता है। वहीं, बीएस-4 वाहनों में पुरानी कारों से निकाले गए सिलिंडर और किट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे खर्च घटकर 25 से 35 हजार रुपये तक रह जाता है।
गाजियाबाद और करनाल में भी बढ़े ग्राहक
गाजियाबाद के एक इंस्टॉलेशन सेंटर संचालक के अनुसार, पहले जहां सप्ताहभर में चार से पांच गाड़ियों में सीएनजी किट लगती थी, वहीं अब दो-तीन दिनों में ही इतनी गाड़ियों में किट लगाई जा रही है। करनाल में भी सीएनजी किट लगवाने की मांग 25 से 30 फीसदी बढ़ी है।

बॉर्डर पर जांच और जाम ने बढ़ाई परेशानी
दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच तेज की गई है। हाल के दिनों में एक्यूआई 400 के पार पहुंचने के बीच दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें भी देखी गईं। इससे रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ी है और वे वैकल्पिक ईंधन के विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed